मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले इन 3 स्टॉक पर रखें नजर, 6 महीने में 460% उछले शेयर, फंडामेंटल्स भी मजबूत

यह साल वैश्विक बाजारों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. ईरान-अमेरिका तनाव, टैरिफ वॉर और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली देखने को मिली. हालांकि, इस मुश्किल दौर में भी भारतीय बाजार के कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया. स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, एमटीएआर टेक्नोलॉजीज और एचएफसीएल जैसे स्टॉक्स ने महज छह महीनों में 200 से 500 फीसदी तक का शानदार रिटर्न देकर खुद को मल्टीबैगर साबित किया.

मल्टीबैगर रिटर्न Image Credit: money9live.com

Multibagger Stocks : दुनियाभर में बीते कई महीनों से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. कभी ईरान-अमेरिका तनाव ने निवेशकों की धड़कनें बढ़ाईं तो कभी टैरिफ वॉर ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया. एशिया से लेकर यूरोप और अमेरिका तक के शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और निवेशकों की लाखों-करोड़ों रुपये की पूंजी स्वाहा हो गई. लेकिन हर संकट अपने साथ कुछ अवसर भी लेकर आता है. जब अधिकांश निवेशक गिरते बाजार में नुकसान गिन रहे थे, तब भारतीय शेयर बाजार के कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने चुपचाप दौड़ लगाई और महज छह महीनों में 400 से 500 फीसदी तक का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया. साथ ही इन कंपनियों के फंडामेंटल्स भी मजबूत है.

आखिर कौन से हैं ये मल्टीबैगर शेयर, जिन्होंने मुश्किल दौर में भी दौलत बनाने का काम किया? आइए जानते हैं उन स्टॉक्स के बारे में जिन्होंने बाजार की तमाम चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए निवेशकों के एक रुपये को पांच रुपये तक में बदल दिया.

Sterlite Technologies

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (STL) एक ऐसी कंपनी है जो इंटरनेट और टेलीकॉम नेटवर्क बनाने के लिए जरूरी ऑप्टिकल फाइबर और डिजिटल नेटवर्किंग समाधान प्रदान करती है. कंपनी ऑप्टिकल फाइबर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्लास प्रीफॉर्म से लेकर फाइबर, केबल और कनेक्टिविटी उत्पादों का निर्माण खुद करती है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹29,544 करोड़
पी/ई रेशियो(TTM)526.26
पी/बी रेशियो (P/B Ratio)13.03
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)56.35
डेट-इक्विटी रेशियो (Debt to Equity)0.86
ROE2.10%
प्रति शेयर आय (EPS – TTM)1.15
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)46.45
फेस वैल्यू (Face Value)2
Source – Groww

शेयर की चाल

  • CMP – ₹584.15 (24 जून तक)
  • 1 महीने में – 26 फीसदी तक रिटर्न
  • 3 महीने में – 226 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 461 फीसदी भागा शेयर

MTAR Technologies

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (MTAR Technologies Ltd.) एक इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो उच्च गुणवत्ता वाले और अत्यंत सटीक पुर्जों और उपकरणों का निर्माण करती है. कंपनी मुख्य रूप से न्यूक्लियर (परमाणु ऊर्जा), स्पेस (अंतरिक्ष), डिफेंस (रक्षा) और क्लीन एनर्जी (स्वच्छ ऊर्जा) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उत्पाद बनाती है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹25,018 करोड़
पी/ई रेशियो (P/E Ratio – TTM)266.06
पी/बी रेशियो (P/B Ratio)30.41
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)49.61
डेट-इक्विटी रेशियो (Debt to Equity)0.46
इक्विटी पर प्रतिफल (ROE)11.43%
प्रति शेयर आय (EPS – TTM)30.57
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.00%
बुक वैल्यू (Book Value)267.43
फेस वैल्यू (Face Value)10
Source – Groww

शेयर की चाल

  • CMP – ₹7777 (24 जून तक)
  • 1 महीने में – 5 फीसदी की गिरावट
  • 3 महीने में – 122 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 221 फीसदी भागा शेयर

HFCL

एचएफसीएल (HFCL) एक टेक आधारित कंपनी है जो टेलीकॉम, रक्षा (डिफेंस) और रेलवे क्षेत्रों के लिए आधुनिक संचार (Communication) और नेटवर्किंग उत्पाद और समाधान उपलब्ध कराती है. कंपनी ऑप्टिकल फाइबर, नेटवर्क उपकरण, दूरसंचार समाधान और रक्षा क्षेत्र से जुड़े उन्नत उत्पाद विकसित करती है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरमान
मार्केट कैप (Market Cap)₹30,964 करोड़
पी/ई रेशियो (P/E Ratio – TTM)94.09
पी/बी रेशियो (P/B Ratio)6.33
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)18.92
डेट-टू-इक्विटी रेशियो (Debt to Equity)0.36
ROE6.37%
प्रति शेयर आय (EPS – TTM)2.15
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.10%
बुक वैल्यू (Book Value)31.95
फेस वैल्यू (Face Value)1
Source – Groww

शेयर की चाल

  • CMP – ₹204 (24 जून तक)
  • 1 महीने में – 30 फीसदी की गिरावट
  • 3 महीने में – 200 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 210 फीसदी भागा शेयर

यह भी पढ़ें: बैटरी रीसाइक्लिंग सेक्टर की इन 2 कंपनियों पर रखें नजर, 5 साल में 1252% तक रिटर्न, फंडामेंटल्स मजबूत

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.