भागेगा ये ऑटो स्टॉक, मिलेगा 50 फीसदी तक रिटर्न! 4650 रुपये तक पहुंचेगा शेयर, Emkay का बड़ा टारगेट
Emkay Global ने Shriram Pistons & Rings पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹4,650 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस शेयर में मौजूदा कीमत से 50% की तेजी आ सकती है. कंपनी के लीगेसी बिजनेस, EV कंपोनेंट्स और नए सेगमेंट में तेज ग्रोथ की उम्मीद से ब्रोकरेज स्टॉक को लेकर सकारात्मक है.
ऑटो एंसिलरी सेक्टर की कंपनी Shriram Pistons & Rings Ltd (SPRL) के शेयर में आने वाले समय में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹4,650 का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के लीगेसी बिजनेस और नए सेगमेंट दोनों में मजबूत ग्रोथ की संभावना है. ब्रोकरेज ने.इसकी मौजूदा कीमत करीब 3,031 रुपये के मुकाबले इसमें लगभग 50% से अधिक तक अपसाइड तेजी की संभावना जताई है.
कई वर्टिकल्स में तेज ग्रोथ की उम्मीद
ब्रोकरेज ने कंपनी प्रबंधन के साथ हुई मीटिंग के बाद कहा कि Shriram Pistons अपने लीगेसी बिजनेस और नए सेगमेंट दोनों में मजबूत ग्रोथ दर्ज कर सकती है. कंपनी का लक्ष्य ऑटो इंडस्ट्री की तुलना में 8-10% ज्यादा तेजी से ग्रोथ हासिल करना है. कंपनी के पास अपने मुख्य सेगमेंट में करीब 50% मार्केट शेयर है और प्रतिस्पर्धियों की सीमित कैपेसिटी बढ़ोतरी के कारण कंपनी को आगे भी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में ₹6-7 अरब का रणनीतिक निवेश किया है.
नए बिजनेस से मिलेगा ग्रोथ का सहारा
कंपनी तेजी से नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है. इनमें EV कंपोनेंट्स, प्रिसिजन प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग, ऑटो इंटीरियर्स और लाइटिंग जैसे सेगमेंट शामिल हैं. ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY27 तक कंपनी के कुल राजस्व में नॉन-ICE बिजनेस की हिस्सेदारी 35% तक पहुंच सकती है जबकि FY23 में यह लगभग शून्य थी.
कंपनी का EV मोटर्स और कंट्रोलर बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है. मैनेजमेंट के मुताबिक FY26 में इस सेगमेंट का रेवेन्यू FY25 के मुकाबले करीब 5 गुना बढ़ सकता है. कंपनी कई बड़े इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं के साथ काम कर रही है.
मुनाफे में सुधार की संभावना
कंपनी के Antolin बिजनेस में भी मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है. फिलहाल इस सेगमेंट का EBITDA मार्जिन करीब 10% है, जिसे ऑपरेशनल सुधार और इनसोर्सिंग रणनीति के जरिए 15% तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.
ब्रोकरेज की राय
Emkay Global का मानना है कि मजबूत मार्केट शेयर, डायवर्सिफाईड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और नए बिजनेस सेगमेंट में तेजी के कारण Shriram Pistons ऑटो एंसिलरी सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी बनकर उभर सकती है. ब्रोकरेज ने अनुमान जताया है कि FY26-FY28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और EPS क्रमशः 26%, 22% और 20% की दर से बढ़ सकता है. इसी आधार पर ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दोहराते हुए ₹4,650 का टारगेट प्राइस तय किया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
