तेजी के मूड में ये 3 शेयर, एक्सपर्ट बोले अभी और भाग सकते हैं स्टॉक्स; जानें क्या हैं टारगेट प्राइस
Siemens, Aster DM Healthcare और Apollo Micro Systems में मजबूत तकनीकी संकेत देखने को मिल रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट Aakash Shah ने इन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. Siemens के लिए 3950 रुपये, Aster DM Healthcare के लिए 820 रुपये और Apollo Micro Systems के लिए 380 रुपये का टारगेट दिया गया है.
Target Price: बुधवार को शेयर बाजार में दिनभर उतार चढाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में रुपये की कमजोरी और वैश्विक दबाव के चलते बाजार में भारी गिरावट नजर आई, लेकिन बाद में खरीदारी लौटने से बाजार संभल गया. BSE Sensex 118 अंक की बढ़त के साथ 75318.39 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 41 अंक चढ़कर 23659 के स्तर पर क्लोज हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली, जिससे व्यापक बाजार ने बेहतर प्रदर्शन किया.
इस बीच च्वाइस ब्रोकिंग में टेक्निकल एनालिस्ट Aakash Shah ने Siemens, Aster DM Healthcare और Apollo Micro Systems पर खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट का मानना है कि इन शेयरों में मजबूत तेजी का ट्रेंड बना हुआ है और आने वाले समय में यह अपने तय टारगेट तक पहुंच सकते हैं. टेक्निकल चार्ट और मजबूत सपोर्ट लेवल इन शेयरों में पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं.
| शेयर | खरीदारी स्तर | टारगेट प्राइस | स्टॉप लॉस |
|---|---|---|---|
| Siemens | 3696 रुपये | 3950 रुपये | 3506 रुपये |
| Aster DM Healthcare | 765 रुपये | 820 रुपये | 730 रुपये |
| Apollo Micro Systems | 356 रुपये | 380 रुपये | 340 रुपये |
Siemens
Siemens ने पिछले एक महीने में 2900 रुपये से 3900 रुपये तक की मजबूत तेजी दिखाई है. हाल में शेयर में हल्का करेक्शन देखने को मिला, लेकिन इसके बाद स्टॉक ने 50 डे ईएमए के पास मजबूत सपोर्ट लिया. पिछले कारोबारी सत्र में शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और यह दिन के हाई लेवल के करीब बंद हुआ. एक्सपर्ट ने इसमें 3696 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है. इसका टारगेट 3950 रुपये और स्टॉप लॉस 3506 रुपये रखा गया है.
Aster DM Healthcare
Aster DM Healthcare लगातार मजबूत तेजी के ट्रेंड में बना हुआ है. शेयर डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत माना जाता है. स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है और हर गिरावट पर इसमें खरीदारी देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट ने 765 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसका टारगेट 820 रुपये और स्टॉप लॉस 730 रुपये तय किया गया है.
यह भी पढ़ें- Nifty Outlook May 21: गुरुवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, क्या पूरी तरह भर गया गैप, किस लेवल पर सपोर्ट जोन
Apollo Micro Systems
Apollo Micro Systems ने हाल में मजबूत ब्रेकआउट दिया है और शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है. स्टॉक में तेज वॉल्यूम के साथ खरीदारी देखने को मिली है, जिससे तेजी का संकेत मजबूत हुआ है. शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो पाजिटिव ट्रेंड दिखाता है. एक्सपर्ट ने इसमें 356 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है. स्टॉक का टारगेट 380 रुपये और स्टॉप लॉस 340 रुपये रखा गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook May 21: गुरुवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, क्या पूरी तरह भर गया गैप, किस लेवल पर सपोर्ट जोन
कम दाम लेकिन मजबूत फंडामेंटल! इन 3 पेनी स्टॉक पर रखें नजर; इंडस्ट्री एवरेज से कम PE पर हो रहा ट्रेड
मिसाइल से ड्रोन तक, डिफेंस सेक्टर की इन 3 कंपनियों को मिल सकता है जबरदस्त फायदा; रखें नजर
