6 महीने में 400 फीसदी चढ़ा यह शेयर, ऑर्डर बुक है मजबूत; शेयरों पर रखें नजर
Sterlite Technologies का शेयर पिछले छह महीनों में 454 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है. कंपनी के ऑर्डर बुक, राजस्व और एबिट्डा में सुधार हुआ है, जबकि AI डेटा सेंटर और 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर से भविष्य की ग्रोथ की उम्मीद है.
Sterlite Technologies का शेयर पिछले छह महीनों में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. इस दौरान कंपनी के शेयर ने 400 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया, जबकि जून 2026 में अपने उच्च स्तर तक यह 560 फीसदी से अधिक चढ़ गया था. हालांकि अब यह शेयर का PE 497 है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और AI डेटा सेंटर जैसे ग्रोथ ट्रिगर इस ऊंचे वैल्यूएशन को कितना सहारा दे पाएंगे.
6 महीने में कहां से कहां पहुंचा शेयर
Sterlite Technologies का शेयर 18 जुलाई को करीब 5 फीसदी गिरकर के 518 रुपये पर बंद हुआ. जून 2026 में इसने 679.90 रुपये का उच्च स्तर छुआ था, जिसके बाद इसमें करीब 22 फीसदी की गिरावट आई. इसके बावजूद पिछले छह महीनों में निवेशकों को 454 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिल चुका है.
कंपनी करती क्या है
Sterlite Technologies ऑप्टिकल फाइबर, ऑप्टिकल फाइबर केबल और डेटा कनेक्टिविटी सॉल्यूशन बनाने वाली कंपनी है. 5जी नेटवर्क, होम ब्रॉडबैंड, डेटा सेंटर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में इसकी मजबूत मौजूदगी है. कंपनी का कारोबार पूरी तरह इंटीग्रेटेड है, यानी सिलिकॉन से लेकर तैयार कनेक्टिविटी सिस्टम तक का मैन्युफैक्चिरिंग खुद करती है.
शेयर में इतनी तेजी क्यों आई
कंपनी के कारोबार में पिछले साल के मुकाबले साफ सुधार देखने को मिला है. वित्त वर्ष 2026 में ऑर्डर इनफ्लो 109 फीसदी बढ़कर 7687 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं ऑर्डर बुक 67 फीसदी बढ़कर 7309 करोड़ रुपये हो गई. उत्तर अमेरिका का योगदान भी 25 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो गया.
यह भी पढ़ें- चीन-कोरिया-ताइवान से विदेशी निवेशकों ने बनाई दूरी, सिर्फ 1 महीने में निकाले 46 अरब डॉलर; जानें वजह
कमाई में सुधार लेकिन अभी लंबा रास्ता
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रिवेन्यू 18.8 फीसदी बढ़कर 4745 करोड़ रुपये पहुंचा. EBITA 628 करोड़ रुपये रहा और कंपनी 56 करोड़ रुपये के लाभ में आ गई, जबकि पिछले साल घाटे में थी. हालांकि चौथी तिमाही के मुनाफे में एक बार की इनकम का भी असर था, इसलिए इसे स्थायी कमाई नहीं माना जा सकता.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
भारत के रियल एस्टेट में रिकॉर्ड निवेश, 6 महीने में आया 4.1 अरब डॉलर का फंड, जानिए क्या है इसकी वजह
Stocks To Buy: 14 जुलाई को BHEL समेत इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
HCL Tech Q1 Results: 20 फीसदी बढ़ा मुनाफा, पहली तिमाही में 4624 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 12 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
