प्रशांत किशोर के पास 198 करोड़ रुपये की संपत्ति, बक्सर-पटना से लेकर दिल्ली तक घर; राइस मिल भी उनके नाम
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. पूर्व चुनावी रणनीतिकार किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी कुल संपत्ति में उनकी पत्नी और एक आश्रित की घोषित संपत्तियां भी शामिल हैं.
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 198 करोड़ रुपये बताई है. सोमवार को प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी कुल संपत्ति में उनकी पत्नी और एक आश्रित की घोषित संपत्तियां भी शामिल हैं.
सोना-राइस मिल और करोड़ों का निवेश
अपने चुनावी हलफनामे में प्रशांत किशोर ने 111.78 करोड़ रुपये की चल पारिवारिक संपत्ति और 86.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है.
घोषित कुल संपत्ति में फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड जैसे फाइनेंशियल पोर्टफोलियो के साथ-साथ एक बंद पड़ी राइस मिल और 475 ग्राम सोना भी शामिल है.
प्रशांत किशोर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा खाली की गई सीट को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.
चल संपत्ति
चल संपत्ति की कुल वैल्यू, जिसमें कैश, बैंक डिपॉजिट, शेयरों में निवेश, इंश्योरेंस पॉलिसी और गहने शामिल हैं, इस प्रकार है:
- प्रशांत किशोर: ₹22,19,74,976
- पत्नी (जाह्नवी दास): ₹89,51,67,249
- आश्रित (दैबिक भारद्वाज): ₹7,19,281
मुख्य चल संपत्ति
- हाथ में कैश: ₹65,570 (खुद) और ₹1,95,200 (जीवनसाथी).
- बैंक डिपॉजिट: प्रशांत किशोर के पास HDFC बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर लगभग ₹7.36 करोड़ हैं.
निवेश: उनकी पत्नी ने काफी निवेश किया है, जिसमें ‘वेधास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के शेयरों की बुक वैल्यू लगभग ₹95.26 करोड़ है.
ज्वेलरी: प्रशांत किशोर के पास पन्ने (emerald) जड़ी सोने की एक अंगूठी है जिसकी कीमत ₹1.35 लाख है, जबकि उनकी पत्नी के पास लगभग ₹64.58 लाख कीमत का सोना और चांदी है.
अचल संपत्तियां
इनमें गैर-कृषि जमीन और रिहायशी इमारतें शामिल हैं. कुल मौजूदा मार्केट वैल्यू इस प्रकार है:
- प्रशांत किशोर: ₹73,87,00,000
- जीवनसाथी: ₹12,42,00,000
प्रशांत किशोर की संपत्तियां
गैर-कृषि जमीन: बिहार के रोहतास में एक बंद पड़ी राइस मिल, जिसकी कीमत ₹9.75 करोड़ है.
रिहायशी इमारतें: पटना, नई दिल्ली, गाजियाबाद और बक्सर में कई संपत्तियां, साथ ही रोहतास में पुश्तैनी घर में हिस्सा. खुद खरीदी गई रिहायशी संपत्तियों की कीमत ₹59.25 करोड़ है, जबकि विरासत में मिली रिहायशी संपत्तियों की कीमत ₹14.62 करोड़ है.
देनदारियां
बताई गई कुल देनदारियां, जिनमें मुख्य रूप से वित्तीय संस्थानों से लिए गए लोन शामिल हैं, इस प्रकार हैं:
- खुद (प्रशांत किशोर): ₹5,77,53,765 (मुख्य रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले HDFC बैंक से लिया गया लोन).
- जीवनसाथी: ₹55,38,000 (इसमें ₹50 लाख का पर्सनल लोन और किराए के बदले सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है).
Latest Stories
RTI पर केंद्रीय सूचना आयोग सख्त, PPAC को दिया पेट्रोल और एथेनॉल से जुड़ा डाटा पब्लिक करने का आदेश; जानें डिटेल
ट्रंप का ऐलान… होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो पर 20% शुल्क लगाएगा US, ईरान पर फिर से लगाई नौसैनिक नाकेबंदी
ट्रंप बोले- अमेरिका लेगा होर्मुज स्ट्रेट का कंट्रोल, इसकी सुरक्षा के लिए हमें मिलना चाहिए कंपनसेशन
