Closing bell: बाजार में बंपर रैली! सेंसेक्स 1372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों को साढ़े 8 लाख करोड़ का फायदा

सेक्टोरल फ्रंट पर भी मजबूती रही और ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा जैसे सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जिनमें करीब 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. निफ्टी पर टॉप गेनर्स में Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Asian Paints, Eternal और Bajaj Finance शामिल रहे.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार 24 मार्च को शानदार तेजी के साथ बंद हुआ. बंद होते समय सेंसेक्स 1,372.06 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 74,068.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 399 अंक यानी 1.78 फीसदी चढ़कर 22,912 पर पहुंच गया. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जहां करीब 2,843 शेयरों में तेजी रही, 1,257 शेयर गिरे और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी शानदार तेजी रही, जहां दोनों इंडेक्स करीब 2.6 फीसदी तक चढ़े. इस दौरान निवेशकों को करीब साढ़े 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ.

सेक्टोरल इंडेक्स और गेनर लूजर

सेक्टोरल फ्रंट पर भी मजबूती रही और ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा जैसे सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जिनमें करीब 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. निफ्टी पर टॉप गेनर्स में Larsen & Toubro, InterGlobe Aviation, Asian Paints, Eternal और Bajaj Finance शामिल रहे. वहीं गिरावट वाले शेयरों में Coal India, Adani Enterprises, Sun Pharma, Cipla और Power Grid Corporation of India शामिल रहे.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

बाजार में क्यों बदला सेंटीमेंट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक खबर ने बाजार का मूड बदल दिया. सऊदी अरब की न्यूज वेबसाइट Al Arabiya की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने अमेरिका के साथ बातचीत और समझौते के लिए हामी भरी है. इस पॉजिटिव खबर से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिसका असर शेयर बाजार पर भी दिखा और बाजार में जोरदार रैली देखने को मिली.

क्या है एक्सपर्ट की राय?

Geojit Investments Limited के हेड ऑफ रिसर्च Vinod Nair के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में हालिया तेजी एक राहत भरी रैली रही, जिसे ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों में अस्थायी विराम की खबर से समर्थन मिला. इससे पश्चिम एशिया से जुड़े तनाव में कुछ नरमी आने की उम्मीद जगी है. हालांकि, Strait of Hormuz को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिस पर निवेशकों की नजर टिकी है. सप्लाई चेन पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है और यह अधिकतम 1-2 तिमाहियों तक ही कंपनियों की कमाई को प्रभावित कर सकता है. वहीं, घरेलू स्तर पर मजबूत फंडामेंटल्स बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं. मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों के चलते मांग में सुधार की उम्मीद है, खासकर तब जब वैश्विक अनिश्चितताएं कम होंगी.

कैसा रहा था कल का बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट देखी गई थी. इस दौरान सेंसेक्स 1837 अंक या 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में भी 602 अंक या 2.60 फीसदी की गिरावट के साथ 22,513 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयरों में ज्यादा गिरावट रही थी.

इसे भी पढ़ें- Bank Nifty में भयंकर बिकवाली! 11 महीने के निचले स्तर पर आया, दिग्गज शेयरों का बुरा हाल; जानें क्यों लगा झटका?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.