अगले महीने इस तारीख को शेयर बाजार में छुट्टी! NSE और BSE रहेंगे बंद, जानिए किस दिन नहीं होगी ट्रेडिंग और क्यों
अगर आप रोजाना ट्रेडिंग करते हैं या मार्केट की चाल पर नजर रखते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. अगले सप्ताह एक दिन ऐसा रहेगा जब देश के दोनों बड़े स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे. इसका सीधा असर ट्रेडिंग, निवेश और मार्केट की गतिविधियों पर पड़ेगा. खास बात यह है कि यह छुट्टी किसी तकनीकी कारण से नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण राज्य पर्व के कारण है.

Stock market holiday: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगले हफ्ते एक जरूरी अपडेट है. अगर आप रोजाना ट्रेडिंग करते हैं या मार्केट की चाल पर नजर रखते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. अगले सप्ताह एक दिन ऐसा रहेगा जब देश के दोनों बड़े स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे. इसका सीधा असर ट्रेडिंग, निवेश और मार्केट की गतिविधियों पर पड़ेगा. खास बात यह है कि यह छुट्टी किसी तकनीकी कारण से नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण राज्य पर्व के कारण है.
इसके साथ ही साल 2026 में बाजार कितने दिन बंद रहेगा और आगे कौन-कौन सी छुट्टियां आने वाली हैं, यह जानना भी जरूरी है. बाजार में हालिया गिरावट और ग्लोबल कारणों के चलते निवेशकों के लिए पहले ही माहौल थोड़ा कमजोर है, ऐसे में यह छुट्टी और भी अहम हो जाती है.
कब बंद रहेगा शेयर बाजार
अगले हफ्ते शुक्रवार, 1 मई 2026 को शेयर बाजार बंद रहेगा. इस दिन महाराष्ट्र दिवस के कारण छुट्टी रहेगी. इस वजह से NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB जैसे सभी सेगमेंट बंद रहेंगे. यानि शेयर खरीदने-बेचने का कोई काम नहीं होगा.
| तारीख | अवसर |
|---|---|
| 1 May 2026 | Maharashtra Day |
| 28 May 2026 | Bakri Id |
| 26 June 2026 | Muharram |
| 14 Sept 2026 | Ganesh Chaturthi |
| 2 Oct 2026 | Mahatma Gandhi Jayanti |
| 20 Oct 2026 | Dussehra |
| 10 Nov 2026 | Diwali-Balipratipada |
| 24 Nov 2026 | Prakash Gurpurb Sri Guru Nanak Dev |
| 25 Dec 2026 | Christmas |
MCX का क्या रहेगा हाल
कमोडिटी मार्केट MCX सुबह के सत्र में बंद रहेगा. लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग चालू रहेगी. साल 2026 में अभी लगभग 9 और छुट्टियां बाकी हैं. मई में 2 छुट्टियां होंगी, जिसमें 28 मई को बकरीद भी शामिल है. जून में एक छुट्टी होगी. जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है. सितंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी होगी. अक्टूबर और नवंबर में दो-दो छुट्टियां रहेंगी.
बाजार का हाल कैसा रहा
- पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली.
- निफ्टी करीब 1.87% गिरकर 23,897 के आसपास बंद हुआ.
- वहीं सेंसेक्स करीब 2.33% गिरकर 76,664 पर बंद हुआ.
गिरावट की वजह क्या रही
वैश्विक तनाव और कमजोर IT कंपनियों के नतीजों ने बाजार पर दबाव बनाया. कच्चे तेल की कीमत बढ़ना और विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी वजह रही. इसके अलावा रुपये में कमजोरी और आर्थिक संकेत भी बाजार के लिए चिंता का कारण बने. अगले हफ्ते एक दिन बाजार बंद रहेगा, इसलिए निवेशकों को पहले से योजना बनानी चाहिए. साथ ही बाजार के मौजूदा हाल को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम