स्मॉल से मिड कैप में मारेंगी छलांग! इन 9 स्टॉक में लग सकता है ग्रोथ का तड़का; Delhivery, HCL समेत कई कंपनियां शामिल
भारतीय शेयर बाजार में स्मॉल कैप शेयरों को लेकर उत्साह बढ़ा है, क्योंकि AMFI की H2 CY26 सेमी-एनुअल पुनर्गठन में 9 कंपनियां स्मॉल कैप से मिड कैप कैटेगरी में अपग्रेड हो सकती हैं. Delhivery, Hindustan Copper, NLC India, Ajanta Pharma, Aster DM Healthcare समेत कई नाम चर्चा में हैं. मिड कैप अपग्रेड होने पर इन शेयरों में लिक्विडिटी, इंस्टीट्यूशनल बाइंग और वैल्यूएशन री-रेटिंग देखने को मिल सकता है.
Small Cap To Mid Cap Stocks: भारतीय शेयर बाजार में स्मॉल कैप शेयरों को लेकर एक बार फिर उत्साह बढ़ता दिख रहा है. वजह है AMFI की आने वाली H2 CY26 सेमी-एनुअल पुनर्गठन, जिसमें कुछ कंपनियों को स्मॉल कैप से मिड कैप कैटेगरी में अपग्रेड किया जा सकता है. बाजार जानकारों के मुताबिक, करीब 9 ऐसे शेयर हैं जो जल्द मिड कैप क्लब में एंट्री कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो इन शेयरों में लिक्विडिटी, इंस्टीट्यूशनल बाइंग और वैल्यूएशन री-रेटिंग देखने को मिल सकता है. किसी कंपनी का स्मॉल कैप से मिड कैप में जाना सिर्फ कैटेगरी बदलाव नहीं होता, बल्कि यह कंपनी के बढ़ते साइज, बेहतर मार्केट कैप और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत भी माना जाता है.
किन 9 शेयरों पर है नजर?
Tradebrains की रिपोर्ट के अनुसार जिन कंपनियों पर सबसे ज्यादा नजर है, उनमें Delhivery, Hindustan Copper, NLC India, AIA Engineering, Ajanta Pharma, Aster DM Healthcare, Central Bank of India, Sona BLW Precision Forgings और J B Chemicals & Pharmaceuticals शामिल हैं.
Delhivery बन सकता है बड़ा दांव
लॉजिस्टिक्स सेक्टर की प्रमुख कंपनी Delhivery तेजी से अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है. कंपनी एक्सप्रेस पार्सल, वेयरहाउसिंग, सप्लाई चेन और क्रॉस-बॉर्डर लॉजिस्टिक्स जैसी सर्विस देती है. मार्केट कैप बढ़ने के बाद इसे मिड कैप में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है.
Hindustan Copper पर भी नजर
कॉपर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Copper भी सूची में शामिल है. देश की इकलौती वर्टिकली इंटीग्रेटेड कॉपर प्रोड्यूसर मानी जाने वाली यह कंपनी माइनिंग से लेकर रिफाइनिंग तक का काम करती है. इंफ्रास्ट्रक्चर और ईवी डिमांड बढ़ने से इस शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है.
फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर भी शामिल
Ajanta Pharma, Aster DM Healthcare और J B Chemicals & Pharmaceuticals जैसे नाम भी इस दौड़ में हैं. फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में स्थिर मांग के कारण इन कंपनियों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
ऑटो और बैंकिंग शेयर भी रडार पर
ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की Sona BLW Precision Forgings और सरकारी बैंक Central Bank of India भी संभावित अपग्रेड सूची में शामिल हैं. इससे अलग-अलग सेक्टरों में निवेशकों की दिलचस्पी दिखती है.
निवेशकों के लिए क्यों अहम है
जब कोई शेयर स्मॉल कैप से मिड कैप कैटेगरी में जाता है तो कई म्यूचुअल फंड्स और इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स उसे खरीदना शुरू करते हैं. इससे शेयर में डिमांड बढ़ सकती है. साथ ही अधिक एनालिस्ट कवरेज और बेहतर विजिबिलिटी मिलने से लंबे समय में फायदा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Fintech में Pine Labs का दांव! करोड़ों की ऑल-कैश डील, खरीदी ‘Shopflo’, ₹200 से सस्ते शेयर पर टिकी नजरें
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Coal India पर 2 ब्रोकरेज बुलिश, मिक्स्ड नतीजे, लेकिन ग्रोथ आउटलुक मजबूत, जानें कहां तक जाएंगे शेयर?
डाटा है नया सोना… FIIs ने इन 4 स्टॉक्स में बढ़ाया दांव, 19% तक हिस्सेदारी; क्या ये बनेंगे अगले मल्टीबैगर?
डिविडेंड और मुनाफे का डबल असर! ग्लास कंटेनर बनाने वाली कंपनी के शेयर एक पल में 15% उछले, निवेशकों की चांदी
