हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 129 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के करीब, ऑटो-IT शेयरों में बिकवाली
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Maruti Suzuki, InterGlobe Aviation, Adani Ports, TVS Motor और Power Grid Corp शामिल रहे. वहीं Eicher Motors, Tata Consumer, Hindalco, Dr Reddy's Laboratories और Max Healthcare के शेयर दबाव में कारोबार करते दिखे. अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में संभावित वार्ता की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market Opening Bell : मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 129.42 अंकों की बढ़त के साथ 76,857.79 पर और निफ्टी 25.80 अंक चढ़कर 23,972.05 पर कारोबार करता दिखा. कारोबार के दौरान एडवांस-डिक्लाइन रेशियो पॉजिटिव रही. करीब 1,480 शेयरों में तेजी, 684 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और IT शेयरों में देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Maruti Suzuki, InterGlobe Aviation, Adani Ports, TVS Motor और Power Grid Corp शामिल रहे. वहीं Eicher Motors, Tata Consumer, Hindalco, Dr Reddy’s Laboratories और Max Healthcare के शेयर दबाव में कारोबार करते दिखे.
रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर खुला
मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 94.57 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 94.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
कच्चे तेल और सोने-चांदी में गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में संभावित वार्ता की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट दर्ज की गई. ब्रेंट क्रूड 72.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. वहीं, सोना और चांदी के फ्यूचर प्राइस में भी कमजोरी रही. सोने का फ्यूचर1.56 फीसदी और चांदी का फ्यूचर 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
IPO अपडेट
- आज यानी मंगलवार को Kratikal Tech, Vinit Mobile, Sampark India Logistics, Seemax Resources, Atharva Polyplast और Teja Engineering Industries के IPO निवेशकों के लिए खुल रहे हैं.
- वहीं Aastha Spintex का IPO आज दूसरे दिन के लिए खुला है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 170 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- Adon Agro Commodities और Twinkle Papers के IPO भी आज दूसरे दिन के लिए खुले हैं. ये क्रमशः 44.03 करोड़ रुपये और 27.52 करोड़ रुपये के बुक-बिल्ट इश्यू हैं.
- इसके अलावा Crazy Snacks का IPO भी आज दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है. यह 31.47 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों का हाल ( 8:52 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 24 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 685 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 206 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.55 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दो दिनों की तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली थी. दिन के अंत में सेंसेक्स 372.10 अंक (0.48 फीसदी) गिरकर 76,728.37 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 109.75 अंक (0.46 फीसदी) टूटकर 23,946.25 पर आ गया. बाजार में 1,681 शेयरों में तेजी रही, 2,471 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 202 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.