7 अगस्त के लिए एक्सपर्ट की पसंद, इन 3 शेयरों में कमाई का मौका; मजबूत टेक्निकल सेटअप दे रहे तेजी के संकेत
6 अगस्त को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा. इस बीच Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने Paytm, Gland Pharma और Castrol India में खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों में मजबूत तकनीकी संकेत दिख रहे हैं और एक्सपर्ट ने इनके लिए टारगेट और स्टॉप लॉस भी बताए हैं.

Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में 6 अगस्त को पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के आखिर में दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के आखिरी में सेंसेक्स 373.76 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 78954.76 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 11.35 अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़कर 24636 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में कुल मिलाकर तस्वीर मिली-जुली रही. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, मेटल, रियल्टी और मीडिया शेयरों में बिकवाली देखने को मिली.
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने अगले कुछ कारोबारी सत्रों के लिए Paytm, Gland Pharma और Castrol India में खरीदारी की सलाह दी है. उनका मानना है कि इन शेयरों में तकनीकी संकेत मजबूत बने हुए हैं और इनमें आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.
Paytm पर एक्सपर्ट की राय
हितेश टेलर ने Paytm में 1442 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 1550 रुपये का टारगेट और 1380 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है. उनके मुताबिक, Paytm लंबे समय की कंसोलिडेशन के बाद Rounding Base Formation से मजबूत ब्रेकआउट दे चुका है, जो शेयर में लगातार खरीदारी और नए तेजी के ट्रेंड का संकेत देता है. शेयर ने नया 52 सप्ताह का उच्च स्तर भी बनाया है और यह 20, 50, 100 और 200 दिन के EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. वहीं, RSI 72.43 पर पहुंच गया है, जो मजबूत मोमेंटम की ओर इशारा करता है.
Gland Pharma पर एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट ने Gland Pharma में 2608 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए उन्होंने 2880 रुपये का टारगेट और 2480 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया है. उनके अनुसार, शेयर ने हाल के Swing High के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जो मौजूदा तेजी के ट्रेंड के जारी रहने का संकेत है. शेयर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि RSI 63.97 लगातार मजबूत हो रहा है. इसके अलावा शेयर Higher High-Higher Low का पैटर्न बना रहा है, जिससे इसमें खरीदारी की धारणा मजबूत बनी हुई है.
Castrol India पर एक्सपर्ट की राय
हितेश टेलर ने Castrol India में 194 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 210 रुपये का टारगेट और 185 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है.
उनके मुताबिक, शेयर ने लंबे समय की Consolidation Zone से मजबूत ब्रेकआउट दिया है और अहम रेजिस्टेंस लेवल को पार कर लिया है. शेयर 20, 50 और 200 दिन के EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे इसका तकनीकी सेटअप मजबूत बना हुआ है. वहीं, RSI 83 पर पहुंच गया है, जो शेयर में मजबूत खरीदारी के संकेत देता है.
एक नजर में एक्सपर्ट की सलाह
| शेयर | खरीदारी | टारगेट | स्टॉप लॉस |
|---|---|---|---|
| Paytm | ₹1,442 | ₹1,550 | ₹1,380 |
| Gland Pharma | ₹2,608 | ₹2,880 | ₹2,480 |
| Castrol India | ₹194 | ₹210 | ₹185 |
इसे भी पढ़ें- कैबिनेट की बड़ी सौगात! गोबरधन योजना और हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹32,701 करोड़ होंगे निवेश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.