Stocks To Watch: 18 जून को इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचल, RVNL से लेकर Lupin तक कई बड़े अपडेट
शेयर बाजार में 18 जून को कई कंपनियां निवेशकों के रडार पर रहेंगी. रेल विकास निगम (RVNL) और HFCL को बड़े ऑर्डर मिले हैं, जबकि Lupin ने अमेरिकी बाजार में नई दवा लॉन्च की है. Bosch Home Comfort में OFS, Corona Remedies और DOMS Industries में बड़ी ब्लॉक डील्स समेत कई कॉर्पोरेट एक्शन आज कुछ शेयरों में हलचल पैदा कर सकते हैं.

Stocks To Watch Today : शेयर बाजार में 18 जून को कई कंपनियां अपने बड़े ऑर्डर, हिस्सेदारी की बिक्री, नए प्रोजेक्ट, ब्लॉक डील और कॉर्पोरेट घोषणाओं के चलते निवेशकों के रडार पर रहेंगी. रेल, टेलीकॉम, फार्मा, हॉस्पिटैलिटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें सामने आई हैं, जिनका असर आज उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
RVNL को मिला 968 करोड़ रुपये का ऑर्डर
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ईस्ट कोस्ट रेलवे से 967.92 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला है. कंपनी को भद्रक-विजयनगरम रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के लिए पुलों के निर्माण का काम सौंपा गया है. यह परियोजना EPC मोड पर पूरी की जाएगी.
HFCL को 2,666 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट
HFCL को RVNL से उत्तर प्रदेश में भारतनेट फेज-III परियोजना के लिए 2,666.09 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. इस परियोजना में टेलीकॉम उपकरणों की आपूर्ति, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का निर्माण और 10 वर्षों तक रखरखाव शामिल है.
Bosch Home Comfort में OFS के जरिए हिस्सेदारी बिक्री
Bosch Home Comfort के प्रमोटर Bosch Global Software Technologies 18 और 19 जून को ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 7.97 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचेंगे. इसके तहत 21.7 लाख शेयरों की बिक्री होगी. OFS का फ्लोर प्राइस 1,150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
Lemon Tree Hotels ने राजस्थान में खोला नया होटल
Lemon Tree Hotels ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपना नया होटल शुरू किया है. इसके साथ ही राज्य में कंपनी के होटलों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है. इस होटल का संचालन कंपनी की सहयोगी इकाई Carnation Hotels करेगी.
Balkrishna Industries को मिला नया CFO
Balkrishna Industries ने सरोज कुमार खुंटिया को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति 18 जून से प्रभावी हो गई है. वहीं, मधुसूदन बजाज सेवानिवृत्ति के बाद CFO पद से हट गए हैं.
Lupin ने अमेरिका में लॉन्च की नई दवा
दवा कंपनी Lupin ने अमेरिका में Azilsartan Medoxomil Tablets (40mg और 80mg) लॉन्च की है. अमेरिकी FDA से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने यह उत्पाद बाजार में उतारा है. यह दवा हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में इस्तेमाल की जाती है. Lupin को इस दवा के लिए 180 दिनों की एक्सक्लूसिव जेनेरिक मार्केटिंग का लाभ भी मिलेगा.
Corona Remedies में बड़ी ब्लॉक डील
Corona Remedies में बड़ी हिस्सेदारी बिक्री देखने को मिली. ChrysCapital की सहयोगी कंपनी Sepia Investments ने 7.07 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 749 करोड़ रुपये जुटाए. वहीं Anchor Partners ने भी 0.26 फीसदी हिस्सेदारी बेची. कई बड़े घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इन शेयरों की खरीदारी की.
DOMS Industries में प्रमोटर ने बेची 7% हिस्सेदारी
DOMS Industries के विदेशी प्रमोटर FILA ने कंपनी में अपनी 7 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी. यह सौदा करीब 935 करोड़ रुपये का रहा. इस ब्लॉक डील में Axis Mutual Fund और SBI Mutual Fund प्रमुख खरीदारों में शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: KFC, Pizza Hut को चलाने वाली कंपनियों का मर्जर, QSR सेक्टर में कंसॉलिडेशन, DEVYANI, SAPPHIRE शेयरों में 8% तक तेजी
Finolex Industries से HDFC Life की लगभग पूरी निकासी
HDFC Life Insurance ने Finolex Industries में अपनी लगभग पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. कंपनी ने 80.47 लाख शेयर बेचकर करीब 136.5 करोड़ रुपये जुटाए. यह कंपनी की कुल 1.29 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.
Baazar Style Retail में हिस्सेदारी बिक्री
Baazar Style Retail में Garg Brothers ने 1.14 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी. इस सौदे का कुल मूल्य लगभग 28.76 करोड़ रुपये रहा.
Susan Electricals India की SME लिस्टिंग पर नजर
आज Susan Electricals India के शेयर SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. निवेशकों की नजर इस शेयर की लिस्टिंग पर बनी रहेगी.
आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी ये कंपनियां
आज HDB Financial Services, Tata Technologies, JSW Infrastructure, Capital Small Finance Bank, eMudhra, GHCL, Monika Alcobev, Swastika Investmart और Vimta Labs के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे.
Oasis Securities का राइट्स इश्यू एक्स-डेट
Oasis Securities का शेयर आज राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेगा.
F&O बैन में Kaynes Technology
Kaynes Technology India का शेयर आज भी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) बैन सूची में शामिल है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
यह भी पढ़ें: NSE ने फाइल किया DRHP, करीब ₹30000 करोड़ के IPO की तैयारी; SBI समेत 10 निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी