2.7 अरब डॉलर में बिक रही Pizza Hut, जानें कौन होंगे नए मालिक; शेयर बाजार में भी दिखा असर
दुनिया की दिग्गज पिज्जा चेन Pizza Hut अब नए मालिकों के हाथों में जाने वाली है. इसकी पेरेंट कंपनी Yum! Brands ने 2.7 अरब डॉलर में कारोबार बेचने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि यह कदम भविष्य की ग्रोथ और मुख्य ब्रांड्स पर फोकस बढ़ाने के लिए उठाया गया है. इस घोषणा का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला, जहां इससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
Pizza Hut Sale : दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन पिज्जा हट (Pizza Hut) अब नए मालिकों के हाथों में जाने वाली है. इसकी पेरेंट कंपनी यम! ब्रांड्स (Yum! Brands) ने 2.7 अरब डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपये) में पिज्जा हट कारोबार बेचने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि यह कदम ब्रांड के भविष्य के डेवलपमेंट और अपने अन्य कारोबारों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उठाया गया है. कंपनी के इस कदम के बाद भारत में पिज्जा हट के कई आउटलेट्स का ऑपरेशन संभालने वाली कंपनियों के स्टॉक में गिरावट दर्ज की गई है.
क्यों बिक रही है कंपनी?
पिछले कुछ वर्षों से पिज्जा हट को अमेरिकी बाजार में कठिन दौर का सामना करना पड़ रहा था. डोमिनोज, पापा जॉन्स और लिटिल सीजर्स जैसी कंपनियों ने सस्ते ऑफर और तेज डिलीवरी के जरिए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया. इसके चलते पिज्जा हट की बिक्री लगातार प्रभावित हुई और कंपनी को बड़े फैसले लेने पड़े.
दो कंपनियां खरीदेंगी Pizza Hut का कारोबार
सौदे के तहत प्राइवेट इक्विटी फर्म लॉन्गरेंज कैपिटल (LongRange Capital) चीन को छोड़कर बाकी देशों में पिज्जा हट का कारोबार 1.5 अरब डॉलर में खरीदेगी. वहीं, यम चाइना होल्डिंग्स (Yum China Holdings) चीन में पिज्जा हट को 1.2 अरब डॉलर में अपने हाथ में लेगी. दोनों सौदे 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरे होने की उम्मीद है.
केएफसी और टैको बेल पर रहेगा यम! ब्रांड्स का फोकस
यम! ब्रांड्स ने कहा कि पिज्जा हट उसकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, लेकिन अब कंपनी अपने अन्य प्रमुख ब्रांड्स केएफसी (KFC) और टैको बेल (Taco Bell) पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है. गौर करने वाली बात है कि पिज्जा हट की शुरुआत 1958 में अमेरिका में दो भाइयों ने की थी. बाद में 1977 में इसे पेप्सिको ने खरीदा और 1997 में यह यम! ब्रांड्स का हिस्सा बन गया.
स्टॉक में गिरावट
भारत में पिज्जा हट के कई आउटलेट्स का ऑपरेशन Sapphire Foods करती है. इस ऐलान के बाद कंपनी के बाजार में आज दबाव में कारोबार कर रहा है. सैफायर फूड्स का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.05 फीसदी गिरकर 179.77 रुपये पर आ गया, जबकि देवयानी इंटरनेशनल का शेयर 1.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 112.58 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
यह भी पढ़ें: KFC, Pizza Hut को चलाने वाली कंपनियों का मर्जर, QSR सेक्टर में कंसॉलिडेशन, DEVYANI, SAPPHIRE शेयरों में 8% तक तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NSE के IPO से प्रेशर में BSE के शेयर, रेवेन्यू, प्रॉफिट ग्रोथ और मार्केट शेयर पर दिखेगा असर?
FII मेहरबान… 6 महीने में पैसा डबल! अब 3 दिन में 28% तक चढ़ा यह डिफेंस शेयर, इस सरकारी स्कीम से मिला बूस्ट
इस शेयर ने मचाया गदर! कुवैत से मिला मेगा ऑर्डर; रेखा झुनझुनवाला को हुआ ₹457000000 का मुनाफा
