₹22 का यह शेयर बना मल्टीबैगर, 5 साल में दिया 1508% तक रिटर्न; अब बदल रही है कंपनी की पूरी कहानी, रखें नजर
India Steel Works पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों के लिए जबरदस्त कमाई का जरिया बना है. इंडिया स्टील वर्क्स लिमिटेड का शेयर 5 साल में 1500% से ज्यादा उछल चुका है. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का पारंपरिक स्टील कारोबार बंद है, लेकिन हालिया वित्तीय आंकड़ों में सुधार और रियल एस्टेट सेक्टर में एंट्री की योजना ने इसे फिर सुर्खियों में ला दिया है.
India Homes Stock analysis : पिछले 5 साल में 1500% से ज्यादा रिटर्न देने वाला India Steel Works (India Homes) का शेयर इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. कभी स्टील कारोबार में सक्रिय रही यह कंपनी आज बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. एक तरफ कंपनी का पारंपरिक कारोबार बंद है, वहीं दूसरी तरफ रियल एस्टेट सेक्टर में नई शुरुआत की तैयारी चल रही है. हालिया वित्तीय आंकड़ों में आय और मुनाफे में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऐसे में सवाल है कि आखिर इंडिया स्टील वर्क्स लिमिटेड की असली स्थिति क्या है, कंपनी का भविष्य कैसा दिख रहा है? आइए विस्तार से समझते हैं.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | मान |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹881 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 47.11 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 19.58 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 24.45 |
| डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 2.03 |
| आरओई | 41.45% |
| ईपीएस (TTM) | 0.47 |
| डिविडेंड ईल्ड (Dividend Yield) | 0.00% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 1.13 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | 1 |
शेयर की चाल
- CMP – ₹22.35 (17 June, 11:41 AM)
- 6 महीने में – 85 फीसदी तक उछला
- 1 साल में – 302 फीसदी भागा
- 3 साल में – 1023.12 फीसदी तक रिटर्न
- 5 साल में – 1508 फीसदी की तेजी
कंपनी की वित्तीय सेहत कैसी है?
कंपनी के हालिया आंकड़ों के अनुसार पिछले 1 साल में उसकी आय (Revenue) में लगभग 7,535% और मुनाफे (Profit) में करीब 792% की तेज बढ़ोतरी हुई है, जो एक पॉजिटिव संकेत है. हालांकि, लंबी अवधि की तस्वीर उतनी मजबूत नहीं दिखती. पिछले 3 वर्षों में कंपनी की आय औसतन 67% की दर से घटी है, जबकि मुनाफे में औसतन 56% की बढ़ोतरी हुई है. इसका मतलब है कि हाल के समय में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों का रिकॉर्ड कमजोर रहा है. इसलिए कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत तो हैं, लेकिन निवेशकों को इसके भविष्य के प्रदर्शन और कारोबार की स्थिरता पर नजर रखनी चाहिए.
कंपनी क्या करती है?
इंडिया स्टील वर्क्स लिमिटेड पहले स्टील के उत्पाद जैसे बार, बिलेट और वायर रॉड बनाती और बेचती थी, जिनका उपयोग ऑटोमोबाइल और अन्य उद्योगों में होता था. लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण कंपनी का स्टील उत्पादन पूरी तरह बंद हो चुका है और उसका कारखाना भी बंद है. कंपनी पर वित्तीय दबाव इतना बढ़ गया कि उसकी फैक्ट्री का कब्जा कोटक महिंद्रा बैंक ने ले लिया. अब कंपनी ने अपना व्यवसाय बदलने का फैसला किया है और रियल एस्टेट (जमीन, बिल्डिंग और निर्माण कार्य) के क्षेत्र में काम करने की योजना बना रही है. यानी फिलहाल कंपनी स्टील का उत्पादन नहीं कर रही है और भविष्य में रियल एस्टेट बिजनेस पर ध्यान देना चाहती है.
Data and Info Source – Groww
इसे भी पढ़ें- इस डिफेंस शेयर में 14 फीसदी की छलांग, BHEL से मिला ₹18.05 करोड़ ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IDBI Bank के स्टॉक में रॉकेट जैसी तेजी, 17% से ज्यादा उछला शेयर; एक महीने में 28% रिटर्न
2.7 अरब डॉलर में बिक रही Pizza Hut, जानें कौन होंगे नए मालिक; शेयर बाजार में भी दिखा असर
22% गिरता दिखा ब्रिगेड एंटरप्राइजेज स्टॉक, लेकिन क्यों खुश हैं निवेशक; इस स्टॉक में ऐसा क्या हुआ?
