TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Multibagger Stock: इस कंपनी ने 3 साल में 404 फीसदी का दिया रिटर्न, निवेशकों की हुई मौज

Cellecor Gadgets ने अपने निवेशकों को पिछले 3 सालों में 404 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. दिल्ली बेस्ड इस कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का शेयर अब 50 रुपये से भी नीचे ट्रेड कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में अपने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का भी पूरा भुगतान कर दिया है. जानें पूरी खबर.

स्टॉक ने दिए 404 फीसदी रिटर्न Image Credit: @Tv9

Mutlibagger Stock Cellecor Gadgets: शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की संख्या में काफी तेजी आई है. पिछले कुछ सालों से निवेशकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. आमतौर पर लोग शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न के लिए निवेश करते हैं लेकिन कई बार सही स्टॉक हाथ नहीं आता है. आज हमने आपके लिए एक शानदार स्टॉक लेकर आए हैं जिसने पिछले 3 सालों में अपने निवेशकों को 404 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. यह है मल्टीबैगर माइक्रो कैप स्टॉक है जिसका नाम Cellecor Gadgets Ltd. है.

IPO कीमत से 4 गुना अधिक रिटर्न

दिल्ली की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्यूरेबल्स कंपनी ने अपने IPO जारी करने वाले कीमत से 4 गुना ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है. कंपनी NSE पर लिस्टेड है. स्टॉक एडजस्टमेंट के बाद इसका शेयर 50 रुपये से भी नीचे कारोबार कर रहा है. आइए इसके बारे में तफ्तीश से जानते हैं. दरअसल स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के रिडेम्पशन को लेकर अपडेट शेयर किया है. इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में दी थी. फाइलिंग के मुकाबले, Cellecor Gadgets ने अनलिस्टेड, सिक्योर्ड, रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स सीरीज RXR के लिए 1 लाख रुपये के फेस वैल्यू वाले 310 नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स का पूरा भुगतान किया है. कुल मिलाकर 3.10 करोड़ रुपये है.

क्या है शेयर का हाल?

Cellecor Gadgets ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस यानी 25 अप्रैल को हरे रंग में कारोबार करते हुए बंद हुआ. कंपनी 46.40 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुई. पिछले 1 महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को 12.78 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. हालांकि 1 साल के दौरान कंपनी ने 72.46 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस दौरान निवेशकों को प्रति शेयर 19.49 रुपये का मुनाफा हुआ. ग्राफ को 3 साल तक बढ़ा दें तो इस दौरान कंपनी ने 404.35 फीसदी का रिटर्न दिया है. यानी निवेशकों को 3 साल में 37.20 रुपये प्रति शेयर का बंपर मुनाफा हुआ. शुक्रवार को मार्केट बंद होने के साथ कंपनी का मार्केट कैप 1,010 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें- 100 रुपये से कम कीमत वाला यह मल्टीबैगर स्टॉक बना निवेशकों की पसंद, 3 साल में दिया 382 फीसदी रिटर्न