TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

100 रुपये से कम कीमत वाला यह मल्टीबैगर स्टॉक बना निवेशकों की पसंद, 3 साल में दिया 382 फीसदी रिटर्न

एक छोटी लेकिन दमदार कंपनी वन प्वाइंट वन सॉल्यूशंस ने अपने वारंट्स को शेयरों में बदलते हुए 3.79 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए हैं. पिछले 3 सालों में इस स्टॉक ने 382 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों का ध्यान तेजी से खिंचा है.

तीन साल में दिए इतने रिटर्न Image Credit: @Money9live

Multibagger Stock: एक छोटी कंपनी जिसके शेयर की कीमत 100 रुपये से भी कम है, ने हाल ही में निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस कंपनी ने अपने वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलकर 3.79 लाख नए शेयर जारी किए हैं. इस मल्टीबैगर कंपनी का नाम One Point One Solutions है. कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिये दी है. इस मल्टीबैगर स्टॉक ने पिछले 3 सालों में अपने निवेशकों को 382 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

वन प्वाइंट वन सॉल्यूशंस ने कुछ समय पहले निवेशकों को वारंट्स जारी किए थे. वारंट्स एक तरह का वित्तीय साधन है जो होल्डर को भविष्य में निश्चित कीमत पर कंपनी के शेयर खरीदने का अधिकार देते हैं. अब कंपनी ने इन वारंट्स को इक्विटी शेयरों में बदल दिया है. इसके तहत कुल 3,79,000 नए शेयर जारी किए गए हैं. यह प्रक्रिया स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के आधार पर पूरी हुई. कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि वन प्वाइंट वन सॉल्यूशंस के बोर्ड ने 3,79,944 वारंटो को 2 रुपये के फेस वैल्यू के 3,79,944 इक्विटी शेयरों में बदलने के लिए मंजूरी दे दी है.

यह बदलाव प्रेफरेंशियल बेसिस पर 21.24 रुपये प्रति वारंट की दर से (प्रति वारंट जारी मूल्य का 75 फीसदी होगा) कुल 80,70,010.56 रुपये की राशि मिलने पर किया जाएगा. इस कदम के बाद  कंपनी की पेड अप कैपिटल 52,49,310 रुपये (2 रुपये फेस वैल्यू के 26,24,97,155 इक्विटी शेयर) से बढ़कर 52,57,52,198 रुपये (2 रुपये फेस वैल्यू के 26,28,77,099) हो गई है.

मालूम हो कि कंवर्टिबल वारंट कंपनियों की ओर से निवेशकों को आकर्षित करने और मौजूदा शेयरधारकों को कम किए बिना कैपिटल जुटाने के लिए जारी किए जाते हैं. कंपनी केपीओ, आईटी सर्विसेज, टेक्नोलॉजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन और एनालिटिक्स में एक फुल-स्टैक प्लेयर है. कंपनी की शुरुआत 2006 में हुई थी.

ये भी पढ़ें- 4 रुपये से 1200 रुपये: अगर 1 लाख किया होता निवेश तो बन जाते इतने करोड़, कमाल का है ये शेयर

कैसा है शेयरों का प्रदर्शन?

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस कंपनी के शेयर हरे रंग में कारोबार करते हुए बंद हुए. एनएसई पर कंपनी 60.75 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुई. 3 महीने के रिटर्न को देखें तो कंपनी ने इस दौरान अपने निवेशकों को 15.54 फीसदी का रिटर्न दिया है. यानी इस दौरान निवेशकों को प्रति शेयर 8.17 रुपये का मुनाफा हुआ है. 1 साल में कंपनी ने मामूली 5.65 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 3 साल में कंपनी ने 382 फीसदी यानी तकरीबन 48.15 रुपये प्रति शेयर का रिटर्न दिया है. 

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.