TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

4 रुपये से 1200 रुपये: अगर 1 लाख किया होता निवेश तो बन जाते इतने करोड़, कमाल का है ये शेयर

एक कंपनी के शेयर ने बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 सालों में निवेशकों को 30,016 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. अप्रैल 2015 में मात्र 4.12 रुपये का शेयर आज 1,240.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 1 लाख रुपये का निवेश आज 3 करोड़ रुपये बन चुका होता. जानिए कंपनी के बेहतरीन सफर और उसके कारोबार के बारे में पूरी जानकारी.

1 लाख बना 3 करोड़ Image Credit: @Money9live

Jyoti Resins & Adhesives Stock and Return: शेयर मार्केट का पूरा खेल निवेश और उसे मिले रिटर्न के इर्द-गिर्द घूमता है लेकिन इसमें रुचि रखने वाले विशेषज्ञों का मार्केट से जुड़ी कई बारीकियां मालूम होती हैं. यही वजह है कि वह किसी भी स्टॉक के ऊपर या नीचे का जाने का अंदाजा पहले से ही लगा लेते हैं. इसी कड़ी में एक स्टॉक है जिसमें 5 साल पहले कोई इंसान अगर 41 रुपये की कीमत वाला 1 शेयर खरीदा होता आज उस शेयर की वैल्यू 1,236 रुपये होती. यानी इन सालों के दौरान स्टॉक ने 3,038 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं अगर समय के पहिया को थोड़ा और पीछे करके 10 साल कर दें तो रिटर्न और अधिक हो जाएगा. आइए इत्मीनान से आपको इस स्टॉक के बारे में और इससे मिलने वाले रिटर्न के बारे में बताते हैं.

1 लाख बना 3 करोड़ 

स्टॉक का नाम Jyoti Resins & Adhesives है. पिछले 10 सालों में इस स्टॉक ने BSE पर 30,016 फीसदी से बढ़कर अप्रैल 2015 में 4.12 रुपये प्रति शेयर से अब 1,240.80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तब वह रकम 3 करोड़ रुपये में बदल जाता. इस आधार पर समझ सकते हैं कि इस स्टॉक ने पिछले 10 साल में 30,017 फीसदी होता साथ ही पिछले 10 सालों में CAGR 76.89 फीसदी होता.

कंपनी के रिटर्न पर एक नजर

Jyoti Resins & Adhesives के शेयर पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार, 25 अप्रैल को हरे रंग में ट्रेड में करते हुए 1236.55 रुपये पर बंद हुए. हालांकि कंपनी ने पिछले 1 साल में 9.81 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है. यानी इस दौरान के निवेशकों को प्रति शेयर 134 रुपये का नुकसान हुआ है. जबकि 3 साल, 5 साल और 10 साल के रिटर्न को देखें तो कंपनी ने दमदार रिटर्न दिया है. 3 साल में कंपनी ने 88.21 फीसदी का रिटर्न दिया यानी इस दौरान निवेशकों को प्रति शेयर 579 रुपये का मुनाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Laurus Lab को लेकर मोतीलाल ओसवाल और चॉइस इक्विटी ने दिया टारगेट प्राइस, कहा- खरीद लें

क्या करती है कंपनी?

1,484 करोड़ रुपये वाले मार्केट कैप वाली ये कंपनी सिंथेटिक रेजिन और लड़की के चिपकने वाले पदार्थों में विशेषज्ञता रखने वाली एक अग्रणी भारतीय निर्माता है. कंपनी की शुरुआत 1993 में हुई थी. कंपनी की मौजूदगी  फिलहाल 14 राज्यों में है और सभी राज्यों में इसकी 42 ब्रांच हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.