1 अप्रैल को Bharti Airtel, Hindustan Copper, Texmaco Rail समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगी हलचल!
30 मार्च को बाजार में भारी गिरावट रही, जहां निफ्टी 22,331 पर बंद हुआ. सभी सेक्टर्स में बिकवाली दिखी. अब 1 अप्रैल को Bharti Airtel, Sammaan Capital, Hindustan Copper Limited समेत कई शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे, जिनमें निवेश, ऑर्डर और डील्स से जुड़े अपडेट शामिल हैं.
भारतीय शेयर बाजार में 30 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. सभी सेक्टर्स में बिकवाली के चलते बाजार दबाव में रहा था. बंद होने पर सेंसेक्स 1,635.67 अंक यानी 2.22 प्रतिशत गिरकर 71,947.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 488.20 अंक यानी 2.14 प्रतिशत गिरकर 22,331.40 पर आ गया. ऑटो, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक जैसे सभी सेक्टर 2 से 4 प्रतिशत तक टूटे. ऐसे में 1 अप्रैल को कुछ खास शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी.
Bharti Airtel
कंपनी ने अपनी डेटा सेंटर सब्सिडियरी Nxtra में करीब 1 अरब डॉलर का नया निवेश करने का ऐलान किया है. यह निवेश एआई और क्लाउड सर्विसेज की बढ़ती मांग को देखते हुए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए किया जा रहा है.
Kwality Wall’s (India) Limited
कंपनी ने बताया कि उसके प्रमोटर्स ने अपनी 61.90 प्रतिशत हिस्सेदारी The Magnum Ice Cream Company HoldCo 1 Netherlands B.V. को ट्रांसफर कर दी है. यह ट्रांजैक्शन शेयर पर असर डाल सकता है.
MakeMyTrip Limited
कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे क्योंकि शॉर्ट सेलर Morpheus Research ने कंपनी पर एंटी-कंपीटिटिव प्रैक्टिस और अकाउंटिंग से जुड़ी चिंताओं का आरोप लगाया है.
Hindustan Copper Limited
यह सरकारी खनन कंपनी मध्य प्रदेश में 3 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता वाला एक नया कॉपर कंसंट्रेट प्लांट लगाने के लिए लगभग 470 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर देने की तैयारी में है, क्योंकि कंपनी अपनी घरेलू उत्पादन क्षमता को बढ़ाना चाहती है।
Corona Remedies Limited
कंपनी ने Dr. Reddy’s Laboratories से Wokadine ब्रांड के अधिग्रहण का ऐलान किया है. यह कंपनी का पांचवां अधिग्रहण है और इससे उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी.
Pace Digitek Limited
कंपनी को NTPC Limited से करीब 494.54 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट बैटरी एनर्जी स्टोरेज से जुड़ा है.
Diamond Power Infrastructure Limited
कंपनी को Gujarat Energy Transmission Corporation Limited से 66 केवी ईएचवी पावर केबल सप्लाई का ऑर्डर मिला है.
Sammaan Capital
अबू धाबी की International Holding Company PJSC कंपनी में 41.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने जा रही है. यह निवेश करीब 1 अरब डॉलर यानी 8,850 करोड़ रुपये का होगा, जिससे कंपनी में बड़ी हलचल आ सकती है.
Coforge Limited
कंपनी को Reserve Bank of India से 1 अरब डॉलर से ज्यादा के ओवरसीज निवेश की मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी Encora के अधिग्रहण से जुड़ी है.
Texmaco Rail & Engineering Limited
कंपनी को JSW Group से 357.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसके तहत रेलवे वैगन और रेक्स की सप्लाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिले 5 नए ऑर्डर, शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न! आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
