इस डिफेंस कंपनी ने दिया 129 फीसदी का डिविडेंड, 52-वीक हाई से 44% नीचे शेयर, रखें नजर
निवेशकों के लिए कंपनी ने 129 प्रतिशत इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के 89.5 प्रतिशत से काफी ज्यादा है. सोमवार के कारोबार में Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited का शेयर 4.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,972.8 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 7.65 प्रतिशत गिरा है.
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना अब तक का सबसे ज्यादा टर्नओवर दर्ज किया है. साथ ही निवेशकों के लिए बड़ा डिविडेंड भी घोषित किया है. हालांकि मजबूत फंडामेंटल के बावजूद शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सोमवार को यह 4.62 प्रतिशत गिरकर 1,972.80 रुपये पर बंद हुआ. यह अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 44.25 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है.
रिकॉर्ड फाइनेंशियल और डिलीवरी परफॉर्मेंस
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में करीब 6,400 करोड़ रुपये का प्रोविजनल और अनऑडिटेड टर्नओवर दर्ज किया, जो पिछले साल के 5,076 करोड़ रुपये के मुकाबले 26 प्रतिशत ज्यादा है. इस ग्रोथ के पीछे कंपनी की मजबूत डिलीवरी परफॉर्मेंस रही है.

कोलकाता स्थित इस शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को 8 हाई वैल्यू जहाज सौंपे हैं, जिनमें प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स और एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट शामिल हैं. खास बात यह रही कि कंपनी ने एक ही दिन में तीन वॉरशिप्स की डिलीवरी की, जो इसकी प्रोडक्टिविटी और ऑपरेशन मैनेजमेंट में बड़े सुधार को दिखाता है.
डिविडेंड और स्ट्रैटेजिक पाइपलाइन
निवेशकों के लिए कंपनी ने 129 प्रतिशत इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के 89.5 प्रतिशत से काफी ज्यादा है. आगे की ग्रोथ को लेकर भी कंपनी की पाइपलाइन मजबूत नजर आ रही है. कंपनी पांच नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स के बड़े कॉन्ट्रैक्ट के करीब है और साथ ही जर्मनी के एक क्लाइंट के लिए एक्सपोर्ट ऑर्डर पर भी काम कर रही है. इसके अलावा 400 फीट तक फैलने वाला स्वदेशी मॉड्यूलर फुट सस्पेंशन ब्रिज लॉन्च करना इस बात का संकेत है कि कंपनी अब शिपबिल्डिंग के अलावा इंजीनियरिंग सेगमेंट में भी विस्तार कर रही है.

बिजनेस ओवरव्यू
साल 1934 में स्थापित और रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited देश की प्रमुख शिपबिल्डिंग कंपनियों में से एक है. यह फ्रिगेट्स से लेकर फास्ट पेट्रोल बोट्स तक कई तरह के जहाज बनाने में सक्षम है.
शेयर का हाल
सोमवार के कारोबार में Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited का शेयर 4.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,972.8 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 7.65 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले एक तिमाही में इसमें 18.29 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि लंबी अवधि में शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले एक साल में करीब 17.03 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. फिर भी यह अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 44.25 प्रतिशत नीचे बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिले 5 नए ऑर्डर, शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न! आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
टाटा मोटर्स ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 14.10 यूरो प्रति शेयर का भाव; 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
PVR INOX, ONGC से Physics Wallah तक, इन 5 शेयर्स में मिल सकता है 78% तक का बंपर रिटर्न!
शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी
