Stocks to Watch: Bharti Airtel, Coal India, Lupin समेत इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
शेयर बाजार में 1 जुलाई को जोरदार तेजी के बाद 2 जुलाई के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. Bharti Airtel, Coal India, Indian Bank, Dhanlaxmi Bank, Lupin, NMDC, Punjab & Sind Bank, Ashiana Housing और Swiggy अपने कारोबारी अपडेट, बिजनेस ग्रोथ, रेगुलेटरी मंजूरी और प्रबंधन से जुड़े घटनाक्रमों के चलते फोकस में रहेंगे.

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार ने 1 जुलाई को दो दिन की गिरावट के बाद जोरदार वापसी की. सेंसेक्स 443.97 अंक चढ़कर 76,922.64 पर और निफ्टी 140.10 अंक की तेजी के साथ 24,005.85 पर बंद हुआ. अब 2 जुलाई के कारोबारी सत्र में कई शेयर खबरों और कारोबारी अपडेट्स के चलते फोकस में रह सकते हैं. आइए जानते हैं किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी.
Bharti Airtel
कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Airtel Money Ltd. ने Type II-NBFC-ND (ICC) के रूप में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इससे कंपनी के डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
Coal India
जून 2026 में कंपनी ने SWMA ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के जरिए 108.76 लाख टन कोयले का आवंटन किया. कुल 266.23 लाख टन की पेशकश के मुकाबले आवंटन दर 41 प्रतिशत रही.
Indian Bank
जून तिमाही के दौरान बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 15.28 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. एडवांस 13.9 प्रतिशत बढ़कर 6.85 लाख करोड़ रुपये और कुल जमा 13.3 प्रतिशत बढ़कर 8.43 लाख करोड़ रुपये रही.
Dhanlaxmi Bank
बैंक ने जून तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया कि कुल जमा 17.1 प्रतिशत बढ़कर 19,403 करोड़ रुपये और ग्रॉस एडवांस 26.47 प्रतिशत बढ़कर 15,785 करोड़ रुपये हो गया.
Lupin
दवा कंपनी को यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) से NaMuscla दवा के लिए मार्केटिंग मंजूरी का विस्तार मिला है. अब यह दवा बच्चों में Non-Dystrophic Myotonic Disorders (NDM) के इलाज के लिए भी इस्तेमाल की जा सकेगी.
NMDC
जून में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन बढ़कर 51.5 लाख टन रहा, जो पिछले साल इसी महीने 35.7 लाख टन था. बिक्री भी बढ़कर 39.8 लाख टन हो गई.
Punjab & Sind Bank
बैंक का कुल कारोबार जून तिमाही में सालाना आधार पर 15.33 प्रतिशत बढ़ा. बेहतर लोन और डिपॉजिट ग्रोथ के चलते कारोबार में मजबूती देखने को मिली.
Ashiana Housing
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की बुकिंग कमजोर रही. बुक किया गया एरिया घटकर 3.61 लाख वर्ग फुट रह गया, जबकि बुकिंग वैल्यू भी घटकर 357.80 करोड़ रुपये रह गई.
Swiggy
कंपनी के Instamart बिजनेस ने गौतम स्वरूप को नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है. यह नियुक्ति कंपनी के क्विक कॉमर्स कारोबार को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- डीमर्जर बना वरदान! 16 दिन में 94% चढ़ा स्टॉक, एक्सचेंज के सवाल पर कंपनी ने दी सफाई, जानें पूरा मामला?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.