इस फार्मा कंपनी पर आया बिग अपडेट, यूरोप से मिली बड़ी मंजूरी, रडार पर रखें शेयर
कारोबार के दौरान शेयर 2,443.40 रुपये के उच्च स्तर और 2,392 रुपये के निचले स्तर तक गया. हालांकि, इस बीच कंपनी को यूरोप से एक अहम रेगुलेटरी मंजूरी मिली है, जिसके बाद इस शेयर में गुरुवार को एक्शन देखने को मिल सकता है. पिछले एक महीनों में कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है.
बुधवार को बाजार में तेजी के बावजूद Lupin के शेयर हल्के दबाव में रहे. कंपनी का शेयर 0.89 प्रतिशत गिरकर 2,397.50 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान शेयर 2,443.40 रुपये के उच्च स्तर और 2,392 रुपये के निचले स्तर तक गया. हालांकि, इस बीच कंपनी को यूरोप से एक अहम रेगुलेटरी मंजूरी मिली है, जिसके बाद इस शेयर में गुरुवार को एक्शन देखने को मिल सकता है. पिछले एक महीनों में कंपनी के शेयरों में 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है.
EMA ने बढ़ाई NaMuscla की मंजूरी
Lupin ने बताया कि European Medicines Agency (EMA) ने उसकी दवा NaMuscla के मार्केटिंग ऑथराइजेशन में बदलाव को मंजूरी दे दी है. यह दवा Non-Dystrophic Myotonic Disorders (NDM) से जुड़ी मांसपेशियों की जकड़न (Symptomatic Myotonia) के इलाज में इस्तेमाल होती है. नई मंजूरी के बाद अब यह दवा केवल वयस्कों ही नहीं, बल्कि 6 से 11 साल के ऐसे बच्चों, जिनका वजन कम से कम 20 किलोग्राम है, और 12 से 17 साल के किशोरों के इलाज में भी इस्तेमाल की जा सकेगी.
दो नए डोज को भी मिली मंजूरी
EMA ने NaMuscla के लिए 62 मिलीग्राम और 83 मिलीग्राम के दो नए कैप्सूल डोज को भी मंजूरी दी है. इससे पहले कंपनी के पास केवल 167 मिलीग्राम का डोज उपलब्ध था. कंपनी ने कहा कि वह अलग-अलग यूरोपीय देशों में स्थानीय मंजूरियों, रीइम्बर्समेंट और मार्केट एक्सेस प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन नए डोज और बच्चों के लिए विस्तारित इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएगी.
क्या है Non-Dystrophic Myotonic Disorders?
Non-Dystrophic Myotonic Disorders (NDM) एक दुर्लभ आनुवंशिक न्यूरोमस्कुलर बीमारी है, जो लगभग हर एक लाख लोगों में एक व्यक्ति को प्रभावित करती है. इस बीमारी में मांसपेशियां सामान्य रूप से ढीली नहीं हो पातीं, जिससे जकड़न, दर्द, ऐंठन और हाथों की पकड़ छोड़ने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं. इसके लक्षण अक्सर बचपन में ही शुरू हो जाते हैं और बच्चों के लिए इलाज के विकल्प अब तक काफी सीमित रहे हैं.
कंपनी का कारोबार
Lupin Limited भारत की प्रमुख ग्लोबल फार्मा कंपनियों में शामिल है. मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी 100 से अधिक देशों में कारोबार करती है. इसके पोर्टफोलियो में ब्रांडेड और जेनेरिक दवाएं, बायोटेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API) शामिल हैं. कंपनी के पास दुनिया भर में 15 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 7 रिसर्च सेंटर और 24,000 से अधिक कर्मचारी हैं.
इसे भी पढ़ें- डीमर्जर बना वरदान! 16 दिन में 94% चढ़ा स्टॉक, एक्सचेंज के सवाल पर कंपनी ने दी सफाई, जानें पूरा मामला?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अडानी ग्रुप की एंट्री से चमकी किस्मत! 3 महीने में 156% चढ़ा स्टॉक, फिर तिमाही नतीजों ने भी किया कमाल
Stocks to Watch: Bharti Airtel, Coal India, Lupin समेत इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
2020 के बाद पहली बार ₹1,000 के नीचे फिसला इंफोसिस का शेयर, 2026 में 39% तक टूटा; क्या बता रहे हैं आंकडे़
