29 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर; HDFC Bank, IRFC, Hexaware Technologies समेत कई स्टॉक्स फोकस में
पिछले कारोबारी दिन बजार में हल्की तेजी देखने को मिली थी. अब निवेशकों की नजर आज, सोमवार के कारोबारी दिन पर है. Transrail Lighting को 459 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. Persistent Systems ने अधिग्रहण की घोषणा की, जबकि Power Grid, Godrej Industries और Hexaware Technologies से जुड़े अहम अपडेट भी निवेशकों की नजर में रहेंगे.

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में 27 जून को कारोबार के दौरान अच्छी बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन आखिरी घंटे में मुनाफावसूली के चलते बढ़त सीमित रह गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 पर और निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 24,056 के स्तर पर बंद हुआ. इस दौरान 1,544 शेयरों में तेजी, 2,488 शेयरों में गिरावट और 180 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. अब 29 जून के कारोबारी सत्र में कई शेयर खबरों के चलते निवेशकों की नजर में रह सकते हैं.
HDFC Bank
एचडीएफसी बैंक ने बताया कि पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के दौरान लगाए गए आरोपों की जांच के लिए दो स्वतंत्र कानूनी फर्मों से समीक्षा कराई गई. जांच में आरोपों के सपोर्ट में कोई सबूत नहीं मिला.
Indian Railway Finance Corporation (IRFC)
सरकार की ओर से आईआरएफसी में ऑफर फॉर सेल (OFS) को निवेशकों का अच्छा सपोर्ट मिला. मजबूत डिमांड के चलते सरकार ने ग्रीनशू विकल्प का भी इस्तेमाल किया, जिससे करीब 2,084 करोड़ रुपये जुटाए गए.
Dr Reddy’s Laboratories
डॉ रेड्डीज ने एक्सचेंज को बताया कि अमेरिका की दवा नियामक संस्था USFDA ने हैदराबाद के बाचुपल्ली स्थित कंपनी के बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का प्री लाइसेंस निरीक्षण पूरा कर लिया है. निरीक्षण के दौरान सात ऑब्जर्वेशन जारी किए गए हैं.
IIFL Finance
आईआईएफएल फाइनेंस के बोर्ड ने इक्विटी और अन्य पात्र प्रतिभूतियों के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है. साथ ही कंपनी ने अपने ग्लोबल मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम की सीमा और उधारी क्षमता बढ़ाने का भी फैसला किया है.
Transrail Lighting
ट्रांसरेल लाइटिंग को अंतरराष्ट्रीय बाजार से 459 करोड़ रुपये के नए ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर मिले हैं. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2027 में कंपनी के कुल ऑर्डर 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गए हैं.
Persistent Systems
कंपनी ने जर्मनी की नागारो एसई का प्रति शेयर 81 यूरो के भाव पर अधिग्रहण करने की घोषणा की है. इस डील के बाद “Persistent-Nagarro Group” का गठन होगा, जो करीब 2.9 अरब डॉलर की एआई-बेस्ड डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी बनेगी. सौदा 2027 की शुरुआत तक पूरा होने की उम्मीद है.
Godrej Industries
गोदरेज इंडस्ट्रीज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी गोदरेज इनवेस्टमेंट लिमिटेड में अतिरिक्त निवेश करने की जानकारी एक्सचेंज को दी है.
Hexaware Technologies
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज को अमेजन बेडरॉक के लिए एंथ्रोपिक का ऑथराइज्ड रीसेलर नियुक्त किया गया है. इसके साथ कंपनी दुनिया की चुनिंदा ऑथराइज्ड रीसेलर कंपनियों में शामिल हो गई है.
Power Grid Corporation
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के बोर्ड ने कंपनी की उधारी सीमा 1.8 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.2 लाख करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. हालांकि, इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी पर आया बड़ा अपडेट! प्रमोटर ग्रुप ने बेचे 1.97 लाख शेयर, स्टॉक भी टूटा, जानें क्या है मामला?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.