सोमवार को खुलेंगे ये 3 IPO, 1 जुलाई तक निवेश का मौका; जानें किस इश्यू में करना होगा कितना निवेश

शेयर बाजार में नए सप्ताह की शुरुआत IPO निवेशकों के लिए खास रहने वाली है. 29 जून से तीन नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं, जिनमें एक मेनबोर्ड और दो SME इश्यू शामिल हैं. निवेशकों के पास इनमें 1 जुलाई तक आवेदन करने का मौका रहेगा.

IPO Image Credit: money9live

IPOs opens on Monday : शेयर बाजार में निवेशकों के लिए नया सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है. 29 जून को तीन नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं, जिनमें एक मेनबोर्ड और दो SME इश्यू शामिल हैं. निवेशकों के पास इन IPO में 1 जुलाई तक आवेदन करने का मौका रहेगा. Aastha Spintex, Adon Agro Commodities और Twinkle Papers के जरिए कंपनियां कुल मिलाकर करीब 241.55 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं. आइए जानते हैं इन तीनों IPO की प्रमुख जानकारी.

Aastha Spintex IPO

Aastha Spintex अपने IPO के जरिए 170 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी IPO से मिलने वाली पूरी राशि कंपनी के पास जाएगी. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 14,960 रुपये रखा गया है. इस निवेश पर एक लॉट में 110 शेयर आवंटित किए जा सकते हैं.

आईपीओ डिटेल्सजानकारी
आईपीओ की तारीख29 जून से 1 जुलाई, 2026
लिस्टिंग की तारीखसोमवार, 6 जुलाई, 2026
फेस वैल्यू (Face Value)₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड (Price Band)₹125 से ₹136
लॉट आकार (Lot Size)110 शेयर
बिक्री का प्रकार (Sale Type)केवल नया पूंजी निर्गम (Fresh Capital Only)

Adon Agro Commodities IPO

Adon Agro Commodities का IPO SME प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हो रहा है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 44.03 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह भी पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिससे प्राप्त होने वाली पूरी राशि कंपनी को मिलेगी. रिटेल निवेशकों को इसमें आवेदन करने के लिए न्यूनतम 2.80 लाख रुपये का निवेश करना होगा. 2 लॉट में 4,000 शेयर शामिल हैं.

आईपीओ विवरणजानकारी
आईपीओ की तारीख29 जून से 1 जुलाई, 2026
लिस्टिंग की तारीखसोमवार, 6 जुलाई, 2026
फेस वैल्यू (Face Value)₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड (Price Band)₹66 से ₹70
लॉट आकार (Lot Size)2,000 शेयर
बिक्री का प्रकार (Sale Type)केवल नया पूंजी निर्गम (Fresh Capital Only)

Twinkle Papers IPO

Twinkle Papers भी SME प्लेटफॉर्म पर अपना IPO लेकर आ रही है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 27.52 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और IPO की पूरी राशि कंपनी के पास जाएगी. रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए लगभग 2.76 लाख रुपये निवेश करने होंगे, जिसके बदले 4,000 (2 लॉट) शेयर मिल सकते हैं.

आईपीओ विवरणजानकारी
आईपीओ की तारीख29 जून से 1 जुलाई, 2026
लिस्टिंग की तारीखसोमवार, 6 जुलाई, 2026
फेस वैल्यू (Face Value)₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड (Price Band)₹64 से ₹69
लॉट आकार (Lot Size)2,000 शेयर
बिक्री का प्रकार (Sale Type)केवल नया पूंजी निर्गम (Fresh Capital Only)

यह भी पढ़ें: Market Outlook: 24600 तक जा सकता है Nifty, चार्ट पर बना बुलिश कैंडल, जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.