Stocks to Watch: 30 मार्च को Coal India, JSW Steel, RailTel समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा एक्शन!

बाजार में कमजोरी के बीच 30 मार्च के लिए कुछ शेयर फोकस में रह सकते हैं. कोल इंडिया ने ज्वाइंट वेंचर बनाया, जेएसडब्ल्यू स्टील अधिग्रहण की तैयारी में है, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स की सब्सिडियरी ने फंड जुटाया. रेलटेल को बड़ा ऑर्डर मिला और जी आर इंफ्रा को हाईवे प्रोजेक्ट मिला है.

स्टॉक्स टू वाच. Image Credit: Canva

बाजार में पिछले हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. अब निवेशकों की नजर सोमवार के कारोबार पर है. क्या बाजार में रिकवरी आती है या फिर से बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिलता है. शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने 27 मार्च को तेज गिरावट के साथ दो दिन की तेजी पर ब्रेक लगा दिया. सेंसेक्स 1,690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 486 अंक टूटकर 22,819 के नीचे फिसल गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली रही. इसके अलावा, सोमवार के लिए कुछ खास शेयर फोकस में रह सकते हैं.

Coal India Ltd

कंपनी ने Damodar Valley Corporation के साथ मिलकर 27 मार्च को एक जॉइंट वेंचर कंपनी बनाई है, जिसमें दोनों की बराबर हिस्सेदारी है. इस खबर से स्टॉक में हलचल देखने को मिल सकती है.

JSW Steel

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसकी सब्सिडियरी BPSL के स्टील बिजनेस को स्लंप सेल के जरिए खरीदेगी. साथ ही जापान की JFE Steel के साथ जॉइंट वेंचर भी बनाया है, जो विस्तार के लिहाज से अहम कदम है.

Gujarat Fluorochemicals Ltd

कंपनी की सब्सिडियरी GFCL EV ने करीब 80 मिलियन डॉलर फंड जुटाया है. यह बैटरी मटेरियल बिजनेस के विस्तार के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है.

RailTel Corporation of India Ltd

कंपनी को कर्नाटक के KSWAN 3.0 प्रोजेक्ट के लिए करीब 444 करोड़ रुपये का LoI मिला है. यह लंबी अवधि के लिए मजबूत ऑर्डर विजिबिलिटी देता है.

PC Jeweller

सोमवार के कारोबार में PC Jeweller के शेयर फोकस में रह सकते हैं. कंपनी ने कन्वर्टिबल वारंट के कन्वर्जन के बाद नए शेयर अलॉट किए हैं. कंपनी ने 28 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 20,09,70,560 इक्विटी शेयर अलॉट करने को मंजूरी दी है, जो फुली कन्वर्टिबल वारंट के कन्वर्जन के बाद जारी किए गए हैं.

Syngene International Ltd

कंपनी में मैनेजमेंट बदलाव हुआ है, जहां MD और CEO पीटर बेंस ने इस्तीफा दिया है और सिद्धार्थ मित्तल को नया CEO नियुक्त किया गया है. इससे स्टॉक में वोलैटिलिटी आ सकती है.

G R Infraprojects Ltd

कंपनी NH-56 के 60.21 किमी प्रोजेक्ट के लिए L-1 बोलीदाता बनी है. यह प्रोजेक्ट चार लेन हाईवे अपग्रेड से जुड़ा है, जो ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 4 हाई ग्रोथ स्टॉक्स पर बड़ा दांव! CAGR शानदार! शेयरों पर रखें पैनी नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.