Stocks to Watch : Paytm, Meesho से लेकर Blue Star तक आज फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिख सकता है जोरदार एक्शन!

7 मई के कारोबार में कई बड़े शेयर फोकस में रहेंगे. Paytm, PB Fintech, Bajaj Auto, Blue Star और Radico Khaitan ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं. वहीं Brigade Enterprises, Shree Cement और Kansai Nerolac ने डिविडेंड और बोनस शेयर का ऐलान किया. Meesho और Muthoot Microfin ने भी घाटा घटाकर बेहतर प्रदर्शन दिखाया.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: Freepik/Canva

पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ. अब निवेशकों की नजर 7 मई के कारोबार पर टिकी है. तिमाही नतीजों और कॉरपोरेट ऐलानों के चलते कई बड़े शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. ऐसे में आज इन शेयरों पर खास नजर रहेगी.

Brigade Enterprises

कंपनी ने 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर और प्रति शेयर 2 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 41.1 फीसदी घटा, जबकि रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा. EBITDA 12.3 फीसदी गिरकर 364.7 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 28.5 फीसदी से घटकर 25.1 फीसदी पर आ गया.

Raymond Lifestyle

कंपनी का घाटा घटकर 45 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का रेवेन्यू 18.9 फीसदी बढ़कर 1,776.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA 118.5 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 1 फीसदी से सुधरकर 6.7 फीसदी हो गया.

PB Fintech

कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 170 करोड़ रुपये से बढ़कर 261 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 2,061 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 1,508 करोड़ रुपये था.

One97 Communications (Paytm)

Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने मार्च तिमाही में 183 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 545 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने 552 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल 663 करोड़ रुपये का घाटा था. कंपनी की ग्रोथ ज्यादा ट्रांजैक्शन, साउंडबॉक्स सब्सक्रिप्शन और फाइनेंशियल सर्विसेज के बढ़ते इस्तेमाल से आई है.

Meesho

Meesho ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,646.98 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 2,526.61 करोड़ रुपये थी. कंपनी का घाटा घटकर 166.34 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 1,391.38 करोड़ रुपये था. यह सुधार ऑपरेशनल एफिशिएंसी और बिजनेस ग्रोथ का संकेत देता है.

Birlasoft

Birlasoft का नेट प्रॉफिट 44.1 फीसदी बढ़कर 175.9 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू 2.4 फीसदी बढ़कर 1,349 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 43.6 फीसदी बढ़कर 249.1 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन 13.2 फीसदी से बढ़कर 18.5 फीसदी पर पहुंच गया.

Muthoot Microfin

Muthoot Microfin मार्च तिमाही में घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई. कंपनी ने 71.1 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 401.1 करोड़ रुपये का घाटा था. नेट इंटरेस्ट इनकम 20.1 फीसदी बढ़कर 400.3 करोड़ रुपये रही.

Bajaj Auto

Bajaj Auto ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 34 फीसदी बढ़ा, जबकि रेवेन्यू 31.8 फीसदी और EBITDA 35.6 फीसदी बढ़ा. मार्जिन सुधरकर करीब 21 फीसदी पहुंच गया. कंपनी ने 46.94 लाख शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है और प्रति शेयर 150 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है.

Radico Khaitan

Radico Khaitan का नेट प्रॉफिट 95 फीसदी बढ़कर 179.5 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू 15.3 फीसदी बढ़कर 1,503.7 करोड़ रुपये पहुंचा. EBITDA 60.3 फीसदी बढ़कर 284.5 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 13.6 फीसदी से बढ़कर 18.9 फीसदी हो गया.

Blue Star

Blue Star का नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़कर 227 करोड़ रुपये हो गया. रेवेन्यू 1.3 फीसदी बढ़कर 4,072 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 16.6 फीसदी बढ़कर 325.2 करोड़ रुपये पहुंचा और मार्जिन 6.9 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी हो गया.

Godrej Consumer Products

FMCG कंपनी Godrej Consumer Products का नेट प्रॉफिट 9.7 फीसदी बढ़कर 452 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 3,900 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA भी 11 फीसदी बढ़कर 841.4 करोड़ रुपये रहा, हालांकि मार्जिन 21.6 फीसदी पर स्थिर बना रहा.

Shree Cement

Shree Cement का मुनाफा घटकर 532 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू बढ़कर 5,643 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA घटकर 1,251 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 26.35 फीसदी से गिरकर 22.17 फीसदी हो गया. कंपनी ने प्रति शेयर 70 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

Kansai Nerolac

Kansai Nerolac का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट मामूली गिरावट के साथ 121 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 1,873 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी ने प्रति शेयर 2.5 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें- FIIs इस महारत्न कंपनी पर लट्टू! 18 मई को बोर्ड करेगा नतीजों और डिविडेंड पर फैसला, रडार पर रखें शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?

इस स्टॉक का कमाल! रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में करीब ₹44 करोड़ का फायदा, जानें क्यों भाग रहे शेयर?

केबल बनाने वाली इन दो कंपनियों पर रखें नजर, मजबूत है ग्रोथ प्लान, न के बराबर कर्ज, 5 साल में 888% उछला शेयर

Nifty Outlook May 7: डेली चार्ट पर बुल कैंडल, शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर का क्या है संकेत, गुरुवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?

Suzlon के शेयर क्या पार करेंगे 80 रुपये का लेवल? एक्सपर्ट्स ने बता दिया उछाल का फॉर्मूला

आशीष कचोलिया-राधाकिशन दमानी का इन 2 छुपे रुस्तम स्टॉक पर दांव, 1 साल में पैसा हुआ डबल, रखें नजर