केबल बनाने वाली इन दो कंपनियों पर रखें नजर, मजबूत है ग्रोथ प्लान, न के बराबर कर्ज, 5 साल में 888% उछला शेयर
भारत में बढ़ती बिजली मांग, तेज शहरीकरण और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार ने वायर और केबल सेक्टर को नई ऊंचाई को मिल सकती है. सरकार के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और रियल एस्टेट बूम से इस इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है. Polycab और KEI Industries जैसी कंपनियां इस तेजी का बड़ा फायदा उठाती नजर आ रही हैं.
Cable and Wire Stocks: भारत में तेजी से बढ़ती बिजली की मांग, शहरीकरण और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार अब वायर और केबल इंडस्ट्री के लिए बड़े मौके लेकर आया है. सरकार की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च और रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ती गतिविधियों ने इस सेक्टर की ग्रोथ को नई रफ्तार दी है. माना जा रहा है कि आने वाले पांच वर्षों में यह इंडस्ट्री 9-10 फीसदी CAGR की दर से बढ़ सकती है. ऐसे में Polycab India और KEI Industries जैसी कंपनियां निवेशकों और बाजार दोनों की नजर में बनी हुई हैं. निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि इन दोनों कंपनियों पर कर्ज लगभग न के बराबर है.
इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च से बढ़ेगी मांग
केंद्र सरकार ने FY26 के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 25 फीसदी ज्यादा है. इस राशि का बड़ा हिस्सा बिजली, रेलवे और रियल एस्टेट परियोजनाओं में लगाया जाएगा. इन सभी सेक्टर्स में वायर और केबल की भारी जरूरत होती है, जिससे कंपनियों को लंबे समय तक मजबूत मांग मिलने की उम्मीद है.
Polycab India बनी सेक्टर की बड़ी खिलाड़ी
Polycab India देश की सबसे बड़ी वायर और केबल कंपनियों में शामिल है. कंपनी वायर और केबल के साथ-साथ FMEG और EPC कारोबार में भी मौजूद है. Q3FY26 में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. इस दौरान कंपनी की आय में 46 फीसदी, EBITDA में 34 फीसदी और मुनाफे में 36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. घरेलू वायर और केबल कारोबार में 59 फीसदी की शानदार ग्रोथ देखने को मिली. कंपनी का फोकस डीलर नेटवर्क मजबूत करने और लंबी अवधि की ग्रोथ पर बना हुआ है.
शेयर का हाल
- CMP – ₹8,415.50
- 1 हफ्ते में – 3.29 फीसदी की तेजी
- 1 साल में – 42 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 152 फीसदी से अधिक भागा
- 5 साल में – 466 फीसदी की तेजी

POLYCAB पर Elara Securities की रेटिंग
- रेटिंग: ACCUMULATE
- टारगेट प्राइस: ₹8,920
- मौजूदा भाव (CMP): ₹8,416 (06 मई 2026)
- संभावित बढ़त: 6%
यह भी पढ़ें: इन 3 डिफेंस MF ने निवेशकों को किया मालामाल, 1 महीने में दिया 20% तक रिटर्न, Groww जैसे दिग्गज लिस्ट में शामिल
KEI Industries को ऑर्डर बुक से मजबूती
KEI Industries ने भी तिमाही नतीजों में मजबूत प्रदर्शन किया है. Q3FY26 में कंपनी की आय 19 फीसदी और मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा. दिसंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 3,724.3 करोड़ रुपये रही. इसमें घरेलू केबल कारोबार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 61 फीसदी है. कंपनी 60 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है और उसके पास 2,000 से अधिक चैनल पार्टनर्स का नेटवर्क है. मजबूत ऑर्डर और बेहतर निष्पादन कंपनी की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.
शेयर का हाल
- CMP – ₹5,148.60
- 1 हफ्ते में – 4.12 फीसदी की तेजी
- 1 साल में – 61 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 163 फीसदी से अधिक भागा
- 5 साल में – 888 फीसदी की तेजी

KEI Industries पर Elara Securities की रेटिंग
- रेटिंग: ACCUMULATE
- टारगेट प्राइस: ₹5,300
- मौजूदा भाव (CMP): ₹5,018 (05 मई 2026)
- संभावित बढ़त: 6%
कच्चे माल की कीमतें बनीं सबसे बड़ा जोखिम
हालांकि सेक्टर का लंबी अवधि का आउटलुक मजबूत दिख रहा है, लेकिन कंपनियों के सामने सबसे बड़ा जोखिम कच्चे माल की कीमतों का उतार-चढ़ाव है. कॉपर और एल्युमिनियम वायर और केबल इंडस्ट्री की कुल लागत का 40-60 फीसदी हिस्सा होते हैं. इनकी कीमतों में तेजी आने पर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अब शेयरों की तरह खरीद-बेच सकेंगे सोना! NSE ने शुरू की Electronic Gold Receipt की लाइव ट्रेडिंग
Stock Market Outlook: कौन सी रणनीति अपना रहे निवेशक, किस लेवल पर सपोर्ट; एक्सपर्ट्स से जानें कल कैसी रहेगी बाजार की चाल
ये हेल्थकेयर स्टॉक देगा डबल मुनाफा! पांच टुकड़ों में बंटेगी कंपनी, फिर मिलेगा डिविडेंड भी, जानें रिकॉर्ड डेट
