इस स्टॉक का कमाल! रेखा झुनझुनवाला को एक दिन में करीब ₹44 करोड़ का फायदा, जानें क्यों भाग रहे शेयर?
इस स्टॉक में दिग्गज निवेशकों की भी हिस्सेदारी है. दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 4.61 फीसदी हिस्सेदारी है, जो करीब 2.5 करोड़ शेयरों के बराबर है. वहीं, मशहूर निवेशक Mukul Agrawal के पास कंपनी की 1.47 फीसदी हिस्सेदारी यानी करीब 80 लाख शेयर हैं.
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी फिर से 24,300 के ऊपर बंद हुआ, जबकि इंडिया VIX में करीब 7 फीसदी की गिरावट आई. बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी दिखी. खास तौर पर स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा. इसी तेजी के बीच स्मॉलकैप रियल एस्टेट कंपनी Valor Estate Ltd निवेशकों के रडार पर आ गई. कंपनी के शेयर में बुधवार को करीब 15 फीसदी की तेजी आई और शेयर 5 महीने के नए हाई पर पहुंच गया. NSE पर कंपनी के करीब 1.66 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ. मई महीने में अब तक यह शेयर करीब 35 फीसदी उछल चुका है.
क्यों भाग रहा है Valor Estate का शेयर?
कंपनी के शेयर में तेजी की सबसे बड़ी वजह एक बड़ा कानूनी फैसला है. Valor Estate की पूरी तरह स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Miraland Developers Pvt. Ltd के पास ठाणे जिले के मिरा-भाइंदर इलाके में करीब 205 एकड़ जमीन है. इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. भारत सरकार के Salt Department ने इस जमीन पर दावा किया था. मामला कई स्तरों से गुजरते हुए थाणे की सिविल कोर्ट पहुंचा. साल 2018 में कोर्ट ने Salt Department का दावा खारिज कर दिया था.
इसके बाद Salt Department ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील दायर की थी. अब 30 अप्रैल 2026 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस अपील को खारिज कर दिया. कंपनी के मुताबिक, इस फैसले के साथ 40 साल से ज्यादा पुराना विवाद खत्म हो गया है और जमीन का मालिकाना हक Miraland Developers के पक्ष में तय हो गया है.
Rekha Jhunjhunwala और Mukul Agrawal को हुआ बड़ा फायदा
Valor Estate में दिग्गज निवेशकों की भी हिस्सेदारी है. दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 4.61 फीसदी हिस्सेदारी है, जो करीब 2.5 करोड़ शेयरों के बराबर है. वहीं, मशहूर निवेशक मुकुल अग्रवाल के पास कंपनी की 1.47 फीसदी हिस्सेदारी यानी करीब 80 लाख शेयर हैं.
बुधवार को शेयर में प्रति शेयर 17.51 रुपये की तेजी आई. इस उछाल से रेखा झुनझुनवाला की होल्डिंग की वैल्यू में करीब 43.78 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. वहीं, मुकुल अग्रवाल को एक दिन में करीब 14.01 करोड़ रुपये का अनुमानित फायदा हुआ.
इसे भी पढ़ें- FIIs इस महारत्न कंपनी पर लट्टू! 18 मई को बोर्ड करेगा नतीजों और डिविडेंड पर फैसला, रडार पर रखें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
टाटा मोटर्स ने Iveco के लिए टेंडर ऑफर किया लॉन्च, 14.10 यूरो प्रति शेयर का भाव; 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
PVR INOX, ONGC से Physics Wallah तक, इन 5 शेयर्स में मिल सकता है 78% तक का बंपर रिटर्न!
शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी
