FIIs इस महारत्न कंपनी पर लट्टू! 18 मई को बोर्ड करेगा नतीजों और डिविडेंड पर फैसला, रडार पर रखें शेयर
अब बाजार की नजर 18 मई की बोर्ड मीटिंग पर है, जहां नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड की घोषणा भी हो सकती है. साथ ही FIIs की बढ़ती हिस्सेदारी यह दिखाती है कि इस पीएसयू स्टॉक में विदेशी निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ रहा है, जो आने वाले दिनों में स्टॉक की चाल के लिए अहम फैक्टर हो सकता है.
Indian Oil Corporation Share Price : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी करीब 0.36 प्रतिशत टूटकर 24032.80 पर बंद हुआ. हालांकि पूरे बाजार में कमजोरी के बीच चुनिंदा शेयरों में हलचल बनी रही, खासकर ऑयल मार्केटिंग पीएसयू स्टॉक्स में, जहां निवेशकों की नजर तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है. इसी बीच Indian Oil Corporation (IOC) का शेयर भी फोकस में रहा. आइए जानते हैं कि ये शेयर निवेशकों की रडार पर क्यों हैं?
18 मई को बोर्ड मीटिंग, नतीजों और डिविडेंड पर फैसला
महारत्न कंपनी Indian Oil Corporation ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि 18 मई 2026 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने वाली है. इस बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों पर चर्चा और मंजूरी दी जाएगी.
इसके साथ ही बोर्ड फाइनल डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार कर सकता है. यानी निवेशकों के लिए इस मीटिंग में डिविडेंड से जुड़ा बड़ा फैसला आ सकता है. कंपनी ने यह भी बताया है कि इस दौरान इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत ट्रेडिंग विंडो 20 मई 2026 तक बंद रहेगी.
FIIs की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी
- शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक मार्च 2026 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. FIIs की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 के 8.57 प्रतिशत से बढ़कर 9.84 प्रतिशत हो गई है.
- दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से घटकर 9.10 प्रतिशत पर आ गई है. वहीं प्रमोटर की हिस्सेदारी 51.50 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है. पब्लिक शेयरहोल्डिंग 9.96 प्रतिशत पर रही.
इंडियन ऑयल का बिजनेस प्रोफाइल
Indian Oil Corporation भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनिंग और फ्यूल मार्केटिंग कंपनी है. कंपनी का काम कच्चे तेल की रिफाइनिंग, पाइपलाइन ट्रांसपोर्टेशन, पेट्रोलियम प्रोडक्ट मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स और नेचुरल गैस से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोफ्यूल्स, ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, एलएनजी और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन जैसे नए एनर्जी सेगमेंट में भी तेजी से विस्तार कर रही है.
आगे क्या रहेगा फोकस
अब बाजार की नजर 18 मई की बोर्ड मीटिंग पर है, जहां नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड की घोषणा भी हो सकती है. साथ ही FIIs की बढ़ती हिस्सेदारी यह दिखाती है कि इस पीएसयू स्टॉक में विदेशी निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ रहा है, जो आने वाले दिनों में स्टॉक की चाल के लिए अहम फैक्टर हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
L&T के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस बटें, नोमुरा ने घटाई रेटिंग, HSBC भी नाउम्मीद, CLSA को अब भी भरोसा
ग्लोबल पैरेंट ने भारत यूनिट को सौंपा ₹1825 करोड़ का मेगा रेल ऑर्डर, उड़ान भरने को तैयार स्टॉक? रखें नजर
इस कंपनी का मुनाफा 130% उछला, डिफेंस सेक्टर में एंट्री से बढ़ी हचलच! शेयर भाव ₹100 से कम
