मुकुल अग्रवाल के इन 4 शेयरों ने किया कमाल, एक साल में बने मल्टीबैगर; ट्रिपल डिजिट में दिया रिटर्न
दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो के कई शेयरों ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है. Concord Control Systems और Indian Metals & Ferro Alloys जैसे शेयर मल्टीबैगर साबित हुए हैं. कुछ शेयरों ने ट्रिपल डिजिट रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया. मार्च 2026 तिमाही के अनुसार मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो की वैल्यू 6,919 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
Mukul Agrawal Portfolio: भारतीय शेयर बाजार में दिग्गज निवेशकों की हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती है. खासतौर पर जब बात जाने-माने निवेशक मुकुल अग्रवाल की हो, तो बाजार में उनकी खरीदारी और हिस्सेदारी बढ़ाने वाले शेयरों पर खास ध्यान दिया जाता है. मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में करीब 75 शेयर शामिल हैं, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 6,919 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह पिछले साल मार्च 2025 की तुलना में करीब 3 फीसदी ज्यादा है.
कई शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न
मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो के कई शेयरों ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है. ETMarkets की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें 22 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने डबल डिजिट रिटर्न दिया. वहीं 10 शेयरों ने 50 फीसदी से 190 फीसदी तक की तेजी दिखाई. इनमें 4 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया.
Concord Control Systems बना सबसे बड़ा सितारा
इस सूची में सबसे शानदार प्रदर्शन Concord Control Systems का रहा है. पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 178 फीसदी की तेजी दर्ज की है. शेयर 832 रुपये से बढ़कर 2,436 रुपये तक पहुंच गया है. मार्च 2026 तिमाही तक मुकुल अग्रवाल की इसमें 5.71 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसकी मौजूदा वैल्यू करीब 141 करोड़ रुपये है.
Indian Metals & Ferro Alloys ने भी किया दमदार प्रदर्शन
दूसरा बड़ा नाम Indian Metals & Ferro Alloys का है. इस शेयर ने एक साल में करीब 130 फीसदी रिटर्न दिया है. शेयर 652 रुपये से बढ़कर 1,504 रुपये पर पहुंच गया है. मार्च 2026 तक निवेशक की इसमें 1.07 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसकी कीमत करीब 86 करोड़ रुपये है.
Infobeans Technologies ने दोगुना किया पैसा
टेक सेक्टर की कंपनी Infobeans Technologies ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 120 फीसदी की तेजी आई है. शेयर 76 रुपये से बढ़कर 168 रुपये पर पहुंच गया. मार्च 2026 तक इसमें मुकुल अग्रवाल की 3.13 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू करीब 51 करोड़ रुपये बताई गई है.
ASM Technologies ने भी किया कमाल
इस सूची में चौथा बड़ा नाम ASM Technologies का है. इस शेयर ने पिछले एक साल में करीब 119 फीसदी रिटर्न दिया है. शेयर 1,437 रुपये से बढ़कर 3,084 रुपये तक पहुंच गया. मार्च 2026 तक इसमें मुकुल अग्रवाल की 10.28 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसकी वैल्यू करीब 463 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: RBI एक्शन से मचा हड़कंप! सोमवार को Paytm शेयर पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें; लाइसेंस रद्द होने का दिख सकता है असर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IT सेक्टर में हाहाकार! कोविड के बाद सबसे बड़ा झटका; एक हफ्ते में डूबे 2.5 लाख करोड़ रुपये
RBI एक्शन से मचा हड़कंप! सोमवार को Paytm शेयर पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें; लाइसेंस रद्द होने का दिख सकता है असर
2026 के 5 छुपे रुस्तम शेयर! सिर्फ 4 महीने में ही दिया 655% तक रिटर्न; बाजार में उतार-चढ़ाव का भी नहीं पड़ा असर
