2026 के 5 छुपे रुस्तम शेयर! सिर्फ 4 महीने में ही दिया 655% तक रिटर्न; बाजार में उतार-चढ़ाव का भी नहीं पड़ा असर
साल 2026 में कुछ अंडर द रडार शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. Samtel India और Megamont जैसे शेयरों ने 200 फीसदी से लेकर 655 फीसदी तक की तेजी दर्ज की है. बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनाव के बीच इन छोटे शेयरों ने बड़ा कमाल किया. ऐसे में इनके बिजनेस मॉडल क्या हैं और आगे इनमें कैसी संभावनाएं नजर आ रही हैं ये जानना जरूरी है.
Multibagger Stocks 2026: भारतीय शेयर बाजार में जहां बड़े और चर्चित शेयर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं असली कमाई कई बार उन छोटे और कम चर्चित शेयरों में होती है, जिन पर निवेशकों की नजर देर से जाती है. साल 2026 में भी ऐसा ही देखने को मिला है. बाजार में उतार-चढ़ाव, वैश्विक तनाव और अनिश्चितता के बीच कुछ अंडर द रडार स्टॉक्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. इनमें कुछ शेयरों ने 200 फीसदी से ज्यादा और एक शेयर ने 655 फीसदी तक की छलांग लगाई है. आइए जानते हैं ऐसे 5 मल्टीबैगर स्टॉक्स के बारे में, जिन्होंने इस साल अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.
Glittek Granites
इस सूची में पहला नाम Glittek Granites का है. साल 2026 में अब तक कंपनी का शेयर करीब 263 फीसदी चढ़ चुका है. कंपनी ग्रेनाइट और अन्य स्टोन प्रोडक्ट्स के निर्माण, व्यापार और निर्यात का काम करती है. FY25 में कंपनी लगातार 6 वर्षों के घाटे के बाद मुनाफे में लौटी थी. यही वजह शेयर में तेजी की बड़ी वजह मानी जा रही है. कंपनी का बड़ा कारोबार अमेरिका को निर्यात से आता है.
Starlineps Enterprises
दूसरा नाम Starlineps Enterprises का है, जिसने 2026 में अब तक करीब 258 फीसदी रिटर्न दिया है. यह कंपनी सूरत में हीरे और ज्वेलरी के थोक कारोबार से जुड़ी है. सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का फायदा कंपनी को मिला है.
Magnus Steel
तीसरे स्थान पर Magnus Steel है, जिसने इस साल अब तक करीब 387 फीसदी की छलांग लगाई है. पहले कंपनी IT सर्विस में थी, लेकिन बाद में इसने एग्रो प्रोडक्ट्स, आयरन एंड स्टील ट्रेड और मेटल प्रोसेसिंग कारोबार में कदम रखा. FY25 में कंपनी ने एक दशक बाद ब्रेक-ईवन हासिल किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा.
Megamont
चौथा नाम Megamont का है, जिसका शेयर 2026 में अब तक करीब 183 फीसदी चढ़ा है. यह कंपनी लकड़ी आधारित प्रोडक्ट्स और फर्नीचर निर्माण से जुड़ी है. पिछले कुछ वर्षों से कंपनी घाटे में थी, लेकिन दिसंबर 2025 तिमाही में मुनाफे में लौटने से शेयर में तेजी आई.
Samtel India
इस सूची में सबसे बड़ा रिटर्न देने वाला शेयर Samtel India रहा है. साल 2026 में अब तक इस शेयर ने करीब 655 फीसदी की जोरदार तेजी दिखाई है. कंपनी अब रेलवे सेक्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सॉल्यूशंस और इलेक्ट्रिकल सामान कारोबार पर फोकस कर रही है. लंबे समय तक घाटे में रहने के बाद दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें: मणप्पुरम फाइनेंस के MD को SEBI ने भेजा वार्निंग लेटर, शेयर प्लेज खुलासे में देरी पड़ी भारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RBI एक्शन से मचा हड़कंप! सोमवार को Paytm शेयर पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें; लाइसेंस रद्द होने का दिख सकता है असर
इस मल्टीबैगर FMCG स्टॉक ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 26000% से ज्यादा रिटर्न; ₹1 लाख को बना दिया ₹2.49 करोड़
IT सेक्टर से FIIs ने निकाले ₹20,658 करोड़, फिर भी इस कंपनी में बढ़ाया दांव; जानें क्या है वजह
