Stocks to Watch: फोकस में रहेंगे कोचीन शिपयार्ड, वोल्टास, पतंजलि फूड्स और फिजिक्सवाला के शेयर, दिख सकता है एक्शन
Stocks to Watch Today: आज के कारोबार में कई ऐसे शेयर है, जो फोकस में रहेंगे. इनमें से कुछ में कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिला है. किसी को बड़ी डील हासिल हुई है और कई कंपनियों के नतीजे भी आएंगे.
Highlights
- कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आज आएंगे.
- पतंजलि फूड्स ने जून में खत्म हुई तिमाही में मुनाफा दर्ज किया.
- PhysicsWallah का कुल नेट लॉस 32 फासदी घट गया है.
Stocks to Watch Today: पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में रहा. सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की गिरावट आई और निफ्टी 205 अंक गिरकर नुकसान के साथ बंद हुआ. अब सभी की नजरें 17 अगस्त (सोमवार) के कारोबार पर टिक गई हैं. आज के कारोबार में कई ऐसे शेयर है, जो फोकस में रहेंगे. इनमें से कुछ में कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिला है. किसी को बड़ी डील हासिल हुई है और कई कंपनियों के नतीजे भी आएंगे.
कोचीन शिपयार्ड
सरकारी शिपबिल्डिंग और उससे जुड़ी सर्विस देने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 19 फीसदी से अधिक की सालाना गिरावट दर्ज की है. यह प्रॉफिट 151.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 188 करोड़ रुपये था. मिनीरत्न कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 1,094 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के 1,069 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.3% ज़्यादा है.
वोल्टास
वोल्टास ने वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 52% की बढ़ोतरी दर्ज की है. यह प्रॉफिट बढ़कर 214 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 140 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर लगभग 19% बढ़कर 4,673 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 3,939 करोड़ रुपये था.
पतंजलि फूड्स
पतंजलि फूड्स ने जून में खत्म हुई तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 86% की बढ़ोतरी के साथ इसे 335.73 करोड़ रुपये बताया है. इसकी वजह कुल आय में बढ़ोतरी रही. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कुल आय बढ़कर 11,341.89 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 8,779 करोड़ रुपये थी.
PhysicsWallah
PhysicsWallah का कुल नेट लॉस अप्रैल-जून तिमाही में 31% घटकर ₹88.3 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹127 करोड़ था. कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 24% बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें इसके ऑनलाइन बिज़नेस का बड़ा योगदान रहा. कंपनी ने FY27 के लिए 30% से ज्यादा रेवेन्यू ग्रोथ, पूरे साल नेट प्रॉफिटेबिलिटी और ऑफलाइन बिजनेस में प्रॉफिटेबिलिटी का अपना अनुमान बनाए रखा. कंपनी का कहना है कि NEET साइकल में देरी की वजह से एनरोलमेंट बाद की तिमाहियों में शिफ्ट हो गए.
क्वालिटी वॉल्स
क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) ने वित्त वर्ष 27 की चौथी तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 35% की बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी पिछले साल की इसी अवधि के 757 करोड़ रुपये से बढ़कर 880 करोड़ रुपये हो गया.
नैटको फार्मा
नैटको फार्मा ने जून 2026 में खत्म हुई पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, जो 206.5 करोड़ रुपये रहा. इसकी वजह कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवा ‘लेनालिडोमाइड’ की कम बिक्री थी. कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 735.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,328.9 करोड़ रुपये था.
NMDC
सरकारी कंपनी NMDC का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2 फीसदी बढ़कर 2,005.71 करोड़ रुपये हो गया. इसकी वजह आयरन ओर (लौह अयस्क) की बिक्री से हुई कमाई में बढ़ोतरी थी. अप्रैल-जून के दौरान, कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,142.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 7,038.97 करोड़ रुपये थी.
इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
INDO-MIM, Cressanda Railway Solutions, Indrayani Biotech, Mahan Industries, Silverline Technologies और Starbeam Ventures आज अपनी तिमाही कमाई की घोषणा करेंगी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
1 लाख रुपये से 34.46 लाख रुपये! 2008 से Covid Crash तक बाजार ने दिए कई बड़े झटके, फिर भी मिला बंपर रिटर्न
Pinaka Rocket का बढ़ता दबदबा! इन 2 डिफेंस स्टॉक को मिल सकता है बड़ा फायदा; रखें नजर
अगस्त में FPI की खरीदारी जारी, दो महीनों में 36,800 करोड़ रुपये का निवेश
