कम कीमत, तेज ग्रोथ! इन 4 शेयरों ने 5 साल में मुनाफा बढ़ाया 50% से ज्यादा, फिर भी वैल्यूएशन दिख रहा बेहतर

PEG Ratio एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है. अगर किसी कंपनी का PEG Ratio 1 से कम है, तो आमतौर पर माना जाता है कि शेयर की कीमत उसकी भविष्य की कमाई की तुलना में ज्यादा महंगी नहीं है. वहीं अगर किसी कंपनी की बिक्री और मुनाफा पिछले 5 साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना दर से बढ़ा हो, तो यह उसके मजबूत कारोबार को दिखाता है.

शेयर मार्केट Image Credit: Money9live

5 Stocks with Good PEG Ratio: शेयर बाजार में निवेश करते समय हर निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश करता है जिनमें भविष्य में अच्छी ग्रोथ की संभावना हो और जो अभी भी बहुत महंगे न हों. ऐसे मामलों में PEG Ratio एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है. अगर किसी कंपनी का PEG Ratio 1 से कम है, तो आमतौर पर माना जाता है कि शेयर की कीमत उसकी भविष्य की कमाई की तुलना में ज्यादा महंगी नहीं है.

वहीं अगर किसी कंपनी की बिक्री और मुनाफा पिछले 5 साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना दर से बढ़ा हो, तो यह उसके मजबूत कारोबार को दिखाता है. ऐसे शेयर निवेशकों के लिए खास दिलचस्पी का विषय बन जाते हैं. बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में बिक्री और मुनाफे दोनों में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है. साथ ही उनका PEG Ratio भी 1 से कम है. आइए जानते हैं ऐसे 5 शेयरों के बारे में जो निवेशकों की वॉचलिस्ट में जगह बना सकते हैं.

Bondada Engineering

  • Bondada Engineering टेलीकॉम टावर, सोलर प्रोजेक्ट और बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर काम करती है.
  • कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा यानी रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी तेजी से विस्तार कर रही है.
  • पिछले 5 वर्षों में कंपनी की बिक्री 58 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ी है, जबकि मुनाफे में 89 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई है.
  • कंपनी का PEG Ratio केवल 0.13 है, जो इसे आकर्षक बनाता है.

Premier Energies

  • Premier Energies देश की प्रमुख सोलर कंपनियों में शामिल है.
  • कंपनी सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल बनाती है और सोलर प्रोजेक्ट्स पर भी काम करती है.
  • पिछले पांच साल में कंपनी की बिक्री 62 प्रतिशत और मुनाफा 133 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ा है.
  • कंपनी का PEG Ratio 0.09 है, जो इस सूची में सबसे कम में से एक है.

Lloyds Metals & Energy

  • Lloyds Metals & Energy लौह अयस्क खनन, स्पंज आयरन और स्टील उत्पादन के कारोबार में एक्टिव है.
  • कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 122 प्रतिशत बिक्री वृद्धि और 655 प्रतिशत मुनाफा वृद्धि दर्ज की है, जो बेहद मजबूत प्रदर्शन माना जाता है.
  • कंपनी का PEG Ratio 0.61 है.

Balu Forge Industries

  • Balu Forge Industries ऑटोमोबाइल, रेलवे, रक्षा और भारी मशीनरी के लिए फोर्ज्ड पार्ट्स बनाती है.
  • कंपनी अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात भी करती है और कई उद्योगों की बढ़ती मांग का फायदा उठा रही है.
  • पिछले पांच वर्षों में इसकी बिक्री 51 प्रतिशत और मुनाफा 102 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ा है.
  • कंपनी का PEG Ratio 0.25 है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

इन सभी कंपनियों में एक समान बात यह है कि इनका PEG Ratio 1 से कम है और पिछले पांच साल में बिक्री व मुनाफे में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि केवल PEG Ratio या ग्रोथ देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. निवेशकों को कंपनी के कारोबार, कर्ज, भविष्य की योजनाओं और बाजार की स्थिति को भी ध्यान में रखना चाहिए. फिर भी तेज ग्रोथ और कम PEG Ratio वाले ये 5 शेयर बाजार में नजर रखने लायक कंपनियों में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: जब विदेशी कंपनी ने उड़ाया मजाक, तब Xerxes Desai ने ठान ली जिद; जन्म हुआ Titan और बदल गई भारतीय घड़ी इंडस्ट्री