TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

नारियल तेल से लेकर ब्यूटी तक… Marico का बड़ा प्लान, ₹20000 करोड़ की कंपनी बनने की तैयारी

वर्षों से Parachute नारियल तेल और Saffola जैसे ब्रांड के लिए पहचानी जाने वाली यह कंपनी अब नई पीढ़ी के ग्राहकों को ध्यान में रखकर अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी का टारगेट केवल पारंपरिक तेल कारोबार पर निर्भर रहना नहीं है, बल्कि फूड, प्रोटीन, स्नैकिंग, ब्यूटी और डिजिटल ब्रांड्स के जरिए तेजी से बढ़ना है.

Marico Image Credit: money9live

Marico: भारत की जानी-मानी FMCG कंपनी Marico अब खुद को बदलने की तैयारी में जुटी है. वर्षों से Parachute नारियल तेल और Saffola जैसे ब्रांड के लिए पहचानी जाने वाली यह कंपनी अब नई पीढ़ी के ग्राहकों को ध्यान में रखकर अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी का टारगेट केवल पारंपरिक तेल कारोबार पर निर्भर रहना नहीं है, बल्कि फूड, प्रोटीन, स्नैकिंग, ब्यूटी और डिजिटल ब्रांड्स के जरिए तेजी से बढ़ना है.

Marico का मानना है कि युवा ग्राहकों की पसंद बदल रही है और अब वे हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और प्रीमियम उत्पादों पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं. इसी वजह से कंपनी अपने पुराने मजबूत ब्रांड्स से होने वाली कमाई का इस्तेमाल नए कारोबार को बढ़ाने में कर रही है. कंपनी ने FY30 तक 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

FY26 में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?

Marico ने FY26 में 13,611 करोड़ रुपये की कुल इनकम दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत ज्यादा रही. कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा, लेकिन कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से मुनाफे का मार्जिन कुछ कम हुआ. Parachute Coconut Oil, Saffola Edible Oil और Value Added Hair Oil आज भी Marico के कारोबार की मजबूत नींव हैं. Q4FY26 में Parachute से भारत के कारोबार का 36 प्रतिशत, Saffola से 17 प्रतिशत और हेयर ऑयल कारोबार से 18 प्रतिशत आय आई. भारत में कंपनी की बिक्री मात्रा FY26 में 8 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछले सात साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा.

क्यों बदल रही है Marico अपनी रणनीति?

  • नारियल तेल और खाने के तेल का कारोबार बड़ा और मुनाफेदार जरूर है, लेकिन यह कच्चे माल की कीमतों पर काफी निर्भर करता है.
  • इसी वजह से कंपनी अब ऐसे कारोबार बढ़ाना चाहती है जहां ब्रांड, गुणवत्ता और नए उत्पाद ज्यादा महत्वपूर्ण हों.
  • Marico का टारगेट अगले कुछ सालों में तेल आधारित कारोबार की हिस्सेदारी कम करना और नए कारोबार की हिस्सेदारी बढ़ाना है.

फूड और हेल्थ सेगमेंट पर बड़ा दांव

  • Marico का फूड कारोबार FY26 में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया.
  • अब कंपनी सिर्फ Saffola Oats तक सीमित नहीं है. True Elements, 4700BC, Cosmix और Plix जैसे ब्रांड्स के जरिए कंपनी हेल्दी नाश्ता, प्रोटीन, स्नैक्स और हेल्थ प्रोडक्शन बेच रही है.
  • इन ब्रांड्स का लक्ष्य ऐसे ग्राहक हैं जो फिटनेस और बेहतर खानपान पर ध्यान देते हैं.

ब्यूटी और ग्रूमिंग कारोबार पर फोकस

  • Marico अब ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में भी तेजी से विस्तार कर रही है.
  • Beardo, Just Herbs, Kaya और Plix जैसे ब्रांड्स के जरिए कंपनी युवाओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है.
  • कंपनी का डिजिटल-फर्स्ट पर्सनल केयर कारोबार FY26 के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्तर पर पहुंच गया.

विदेशी बाजारों में भी बढ़ रही पकड़

भारत के अलावा Marico बांग्लादेश, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका, यूएई और सऊदी अरब जैसे बाजारों में भी तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी खासकर डिजिटल ब्यूटी और ग्रूमिंग उत्पादों पर जोर दे रही है, जिससे युवा ग्राहकों तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके.

FY30 तक क्या है लक्ष्य?

Marico को उम्मीद है कि FY27 में उसकी आय 15,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी. वहीं FY30 तक कंपनी 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हासिल करना चाहती है. कंपनी का कहना है कि पुराने भरोसेमंद ब्रांड उसकी ताकत बने रहेंगे, जबकि फूड, प्रोटीन, स्नैकिंग, ब्यूटी और डिजिटल ब्रांड भविष्य की ग्रोथ को आगे बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें: जब विदेशी कंपनी ने उड़ाया मजाक, तब Xerxes Desai ने ठान ली जिद; जन्म हुआ Titan और बदल गई भारतीय घड़ी इंडस्ट्री

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.