अगले हफ्ते ये दो कंपनियां करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, 5 हिस्सों में बंटेगा शेयर, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजार में अगले हफ्ते दो कंपनियां अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है. इस कॉरपोरेट एक्शन का उद्देश्य शेयर की कीमत को किफायती बनाना और बाजार में इसकी ट्रेडिंग बढ़ाना है. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है, जिस दिन तक शेयर रखने वाले निवेशकों को इसका लाभ मिलेगा.
Stock Split News Next News: शेयर बाजार में आने वाले हफ्ते में दो कंपनियों ने अपने शेयरों को छोटे हिस्सों में बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है. इसका मकसद शेयरों की कीमत को ज्यादा किफायती बनाना और बाजार में उनकी ट्रेडिंग बढ़ाना है. कंपनियों के मुताबिक इस कदम से छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है. हालांकि स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों की कुल निवेश राशि पर कोई असर नहीं पड़ता, सिर्फ शेयरों की संख्या बढ़ जाती है.
TANFAC Industries का 1:2 स्टॉक स्प्लिट
TANFAC Industries Ltd ने अपने इक्विटी शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि निवेशकों के पास मौजूद हर एक शेयर के बदले अब दो शेयर हो जाएंगे. कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 9 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें स्प्लिट का लाभ मिलेगा.
Hindusthan Urban Infrastructure का 1:5 स्टॉक स्प्लिट
Hindusthan Urban Infrastructure Ltd ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद निवेशकों के पास मौजूद एक शेयर के बदले पांच शेयर हो जाएंगे. कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 13 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इसके पात्र होंगे.
स्टॉक स्प्लिट क्या होता है
स्टॉक स्प्लिट एक कॉरपोरेट एक्शन है जिसमें कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को कई हिस्सों में बांट देती है. इससे शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और उनकी कीमत अनुपात में कम हो जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य बाजार में शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाना और उन्हें छोटे निवेशकों के लिए अधिक सुलभ बनाना होता है.
निवेश की कुल वैल्यू पर असर नहीं
स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों के कुल निवेश की कीमत में कोई बदलाव नहीं होता. उदाहरण के लिए अगर किसी निवेशक के पास 1,000 रुपये का एक शेयर है और कंपनी 1:2 का स्प्लिट करती है, तो उसके पास 500-500 रुपये के दो शेयर हो जाएंगे. यानी शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कुल निवेश की वैल्यू वही रहती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
MTAR vs Apollo Micro vs Zen Technologies: डिफेंस सेक्टर के किस शेयर में है दम? जानें मार्जिन और रिटर्न रेशियो
₹30 से कम के इस स्टॉक पर बड़ा अपडेट! मिले करोड़ों के 3 ऑर्डर, क्या अब निचले स्तर से भागेंगे शेयर?
Stocks to Watch: सोमवार को इन शेयरों पर रखें नजर! Kotak, BSE, RailTel समेत 17 स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन
