दमदार Q4 रिजल्ट के बाद टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने किया 175% डिविडेंड का ऐलान, गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर

टाटा कम्युनिकेशंस के तिमाही और सालाना नतीजे मजबूत रहे हैं. डिजिटल बिजनेस में तेज ग्रोथ, स्थिर वित्तीय प्रदर्शन और आकर्षक डिविडेंड कंपनी को निवेशकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनाते हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में शेयर पर इन नतीजों का असर देखने को मिल सकता है.

टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर Image Credit: Getty image

Tata Communications Results: देश की प्रमुख डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जो उम्मीद से बेहतर रहे हैं. कंपनी ने डिजिटल कारोबार में दमदार ग्रोथ दर्ज की है और निवेशकों के लिए आकर्षक डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

डिजिटल कारोबार ने दी मजबूती

मार्च 31, 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कुल इनकम 6,554.15 करोड़ रहा. वहीं पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 24,802.72 करोड़ रहा, जो पिछले साल 23,108.59 करोड़ था. कंपनी का डिजिटल पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 19.2 फीसदी की मजबूत दर से बढ़ा है. इसके साथ ही डेटा रेवेन्यू में भी 9.4 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई, जो कंपनी के कोर बिजनेस की मजबूती को दिखाता है.

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 17.50 (175 फीसदी) का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड आगामी AGM में मंजूरी मिलने के बाद एलिजिबल शेयरधारकों को दिया जाएगा.

क्या है कंपनी के शेयर का हाल ?

मार्केट बंद होने के बाद आए कंपनी के नतीजों का असर 23 अप्रैल को इसके शेयर पर देखने को मिल सकता है. 22 अप्रैल को कंपनी का शेयर 1,525 रुपये प्रति शेयर पर 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो शेयर में 0.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, एक महीने के दौरान कंपनी के स्टॉक ने 8 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पिछले पांच साल में यह शेयर 35.19 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

इसे भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की इस कंपनी का दमदार Q4 रिजल्ट, बोनस शेयर का ऐलान; 5 साल में 500% से ज्यादा चढ़ा भाव

कंपनी का मार्केट कैप 43,135 करोड़ रुपया है. पिछले 52 हफ्तों में इस शेयर का उच्चतम स्तर 2,004 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,322 रुपये रहा है. वैल्यूएशन की बात करें तो कंपनी का P/E रेशियो 38.0 है और बुक वैल्यू 99.9 रुपये है. कंपनी की डिविडेंड यील्ड 1.65 फीसदी है. इसके अलावा, ROCE 14.8 फीसदी और ROE 55.2 फीसदी है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

एक साल में 31% उछला निफ्टी डिफेंस इंडेक्स, पहलगाम अटैक के बाद दिखी दमदार रिकवरी; इन स्टॉक्स में रैली

Nifty Outlook April 23: गिरावट के बावजूद सपोर्ट स्तर से ऊपर निफ्टी, बुलिश पैटर्न जारी; जानें- कल कैसी रहेगी चाल

टाटा ग्रुप की इस कंपनी का दमदार Q4 रिजल्ट, बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान; 5 साल में 500% से ज्यादा चढ़ा भाव

वेदांता के डीमर्जर रिकॉर्ड डेट के दिन बंद रहेगा बाजार, एक्सट्रा शेयर के लिए किस दिन करनी होगी खरीदारी?

Closing Bell: सेंसेक्स 750 अंक टूटकर और निफ्टी 24400 के नीचे बंद, IT शेयरों में गिरावट ने तोड़ा 3 दिन की तेजी का सिलसिला

दमदार Q4 रिजल्ट के बाद Tech Mahindra ने ₹36 फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय