दमदार Q4 रिजल्ट के बाद Tech Mahindra ने ₹36 फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय
टेक महिंद्रा ने FY26 के लिए 36 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इंटरिम डिविडेंड के साथ कुल पेआउट 51 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच सकता है. जानें रिकॉर्ड डेट, पेमेंट टाइमलाइन और कंपनी के ताजा वित्तीय नतीजे.
Tech Mahindra Dividend Record Date: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है. कंपनी के बोर्ड ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 36 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. यह प्रस्ताव आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा.
51 रुपये हो जाएगा कुल डिविडेंड!
यह फाइनल डिविडेंड उस 15 प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के अतिरिक्त है, जो कंपनी नवंबर 2025 में पहले ही वितरित कर चुकी है. ऐसे में अगर AGM में प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो पूरे वित्त वर्ष FY26 के लिए कुल डिविडेंड 51 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच जाएगा. यह टेक महिंद्रा के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड पेआउट माना जा रहा है.

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट टाइमलाइन
कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए 3 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक टेक महिंद्रा के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे. इसके अलावा, कंपनी ने जानकारी दी है कि 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक रजिस्टर ऑफ मेंबर्स और शेयर ट्रांसफर बुक बंद रहेंगे. AGM में मंजूरी मिलने के बाद यह डिविडेंड 14 अगस्त 2026 तक या उससे पहले निवेशकों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन ने दिया सहारा
टेक महिंद्रा का यह बड़ा डिविडेंड उसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को भी दर्शाता है. FY26 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 56,815 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 7.2 फीसदी की वृद्धि को दिखाता है. मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी ने और भी बेहतर प्रदर्शन किया. EBIT (Earnings Before Interest and Tax) 39.2 फीसदी की तेज वृद्धि के साथ 7,152 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, नेट प्रॉफिट (PAT) 4,811 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 13.2 फीसदी अधिक है.
AI रणनीति और बड़े डील विन्स से मजबूती
टेक महिंद्रा ने बीते साल अपने बिजनेस मॉडल को AI-ड्रिवन दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है. कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में $3,794 मिलियन (करीब 31,000 करोड़ रुपये से अधिक) के डील विन्स हासिल किए, जो उसके डिजिटल और AI समाधानों पर ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है. कंपनी ने एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म, एजुकेशन-फोकस्ड LLM और बड़े टेलीकॉम क्लाइंट्स के लिए मल्टी-ईयर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स में मजबूत पकड़ बनाई है. साथ ही Microsoft, NVIDIA, FICO और Fortinet जैसी ग्लोबल कंपनियों के साथ साझेदारी ने इसकी टेक्नोलॉजी क्षमता को और मजबूत किया है.
चौथी तिमाही में भी मजबूत प्रदर्शन
जनवरी से मार्च 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 15,076 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 4.7 फीसदी और सालाना आधार पर 12.6 फीसदी अधिक है. इस दौरान EBIT 10.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,084 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने IT सेक्टर में 12.1 फीसदी का LTM एट्रिशन रेट भी दर्ज किया, जो इंडस्ट्री के हिसाब से नियंत्रित माना जा सकता है.
यह भी पढ़ें- 76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो
शेयरों ने कैसे किया प्रदर्शन?
बुधवार, 22 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में दोपहर 2.45 तक स्टॉक 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 1465 रुपये पर कारोबार कर रहा है. महीने भर में स्टॉक का भाव 8 फीसदी तक बढ़ा है. वहीं, 3 महीने के दौरान इसमें तकरीबन 13 फीसदी की गिरावट आई है. स्टॉक अपने 52वीक हाई स्तर (1854 रुपये) से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 1,47,010 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
वेदांता के डीमर्जर रिकॉर्ड डेट के दिन बंद रहेगा बाजार, एक्सट्रा शेयर के लिए किस दिन करनी होगी खरीदारी?
Closing Bell: सेंसेक्स 750 अंक टूटकर और निफ्टी 24400 के नीचे बंद, IT शेयरों में गिरावट ने तोड़ा 3 दिन की तेजी का सिलसिला
76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो
