टाटा ग्रुप के पास कितनी कंपनियां, कौन है सबसे आगे, जानें पूरी कहानी

Tata ग्रुप देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में शामिल है. समूह की 26 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं और इनका कारोबार IT, स्टील, ऑटो, पावर, रिटेल, होटल और फाइनेंशियल सर्विसेज समेत कई सेक्टर में फैला है. मार्केट कैप के हिसाब से TCS ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसकी वैल्यूएशन करीब 7.97 लाख करोड़ रुपये है.

Tata Group की 26 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं. Image Credit: money9live

Highlights

  • Tata Group की 26 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं.
  • TCS करीब 7.97 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ सबसे बड़ी Tata कंपनी है.
  • Titan करीब 4.44 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ दूसरे नंबर पर है.

Tata ग्रुप का नाम आते ही आपके दिमाग में सबसे पहले कौन सी कंपनी आती है? TCS, Tata Motors या फिर Titan? दरअसल Tata Group का कारोबार सिर्फ एक या दो कंपनियों तक सीमित नहीं है. समूह की 26 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं और अलग-अलग सेक्टर में बिजनेस करती हैं. लेकिन इन सभी में सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है और किस Tata कंपनी की मार्केट वैल्यू सबसे ज्यादा है? आइए जानते हैं Tata Group की टाप 5 कंपनियों की पूरी कहानी.

26 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड

टाटा ग्रुप की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ग्रुप की 26 कंपनियां लिस्टेड हैं. इन कंपनियों में Tata Consultancy Services यानी TCS, Tata Steel, Tata Power, Tata Consumer Products, Titan, Trent, Tata Chemicals, Tata Communications, Indian Hotels Company, Tata Elxsi और Tata Technologies जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं.

इसके अलावा ग्रुप की ऑटोमोबाइल और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी कंपनियां भी शेयर बाजार में मौजूद हैं. Tata Motors के कारोबार के अलग होने के बाद पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल के कारोबार अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में सामने आए हैं.

कौन है सबसे बड़ी कंपनी

मार्केट कैप के हिसाब से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS Tata ग्रुप की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है. सितंबर 2026 में उपलब्ध बाजार आंकड़ों के मुताबिक, TCS का मार्केट कैप करीब 7.97 लाख करोड़ रुपये के आसपास है. टीसीएस ग्रुप की IT कंपनी है और दुनिया की बड़ी IT सर्विसेज कंपनियों में शामिल है. कंपनी का बिजनेस IT सर्विसेज, कंसल्टिंग, क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है.

Titan दूसरे नंबर पर

टाटा ग्रुपकी कंपनियों में मार्केट कैप के मामले में Titan Company दूसरे स्थान पर है. Titan का मार्केट कैप करीब 4.44 लाख करोड़ रुपये के आसपास है. Titan मुख्य रूप से ज्वेलरी, घड़ियां और आईवियर जैसे कंज्यूमर बिजनेस में काम करती है. कंपनी का सबसे बड़ा बिजनेस ज्वेलरी सेगमेंट में है, जहां Tanishq इसका प्रमुख ब्रांड है.

क्रमकंपनीNSE टिकरBSE कोडसेक्टर पैरेंट कंपनी
1Tata Consultancy ServicesTCS532540IT ServicesTata Sons
2Tata SteelTATASTEEL500470SteelTata Sons
3Tata Motors Passenger VehiclesTMPV500570AutomobilesTata Sons / Tata Motors group
4Tata Motors Commercial VehiclesTMCV544569Commercial VehiclesTata Sons / Tata Motors group
5Tata Consumer ProductsTATACONSUM500800FMCGTata Sons
6Titan CompanyTITAN500114Consumer / JewelleryTata Sons
7TrentTRENT500251RetailTata Sons
8Tata PowerTATAPOWER500400Power & EnergyTata Sons
9Tata ChemicalsTATACHEM500770ChemicalsTata Sons
10Indian Hotels CompanyINDHOTEL500850Hotels & HospitalityTata Sons
11Tata CommunicationsTATACOMM500483Telecom & Digital InfrastructureTata Sons
12Tata ElxsiTATAELXSI500408IT / EngineeringTata Sons
13Tata TechnologiesTATATECH544028IT / Engineering ServicesTata Motors group
14Tata CapitalTATACAP544574Financial Services / NBFCTata Sons
15VoltasVOLTAS500575Consumer Durables / HVACTata Sons
16Tata Investment CorporationTATAINVEST501301Investment / Financial ServicesTata Sons
17Tejas NetworksTEJASNET540595Telecom EquipmentTata Sons / Panatone Finvest
18NelcoNELCO504112Telecom / Satellite CommunicationsTata group
19Tata Teleservices (Maharashtra)TTML532371TelecomTata Sons / Tata group
20Rallis IndiaRALLIS500355Agrochemicals / Agri InputsTata Chemicals
21Oriental HotelsORIENTHOT500314Hotels & HospitalityTata group / IHCL
22Benares HotelsBENARAS509438Hotels & HospitalityTata group / IHCL
23Automobile Corporation of GoaACGL505700Auto Components / Commercial VehiclesTata Motors group
24Automotive Stampings & AssembliesASAL520119Auto ComponentsTata AutoComp Systems
25Artson EngineeringARTSONENGG522134Engineering / Industrial EquipmentTata Projects / Tata group
26TRFTRF505854Engineering / Material HandlingTata Steel

Tata Steel तीसरी सबसे बड़ी कंपनी

मार्केट कैप के लिहाज से Tata Steel ग्रुप की तीसरी बड़ी लिस्टेड कंपनी है. सितंबर 2026 के आसपास कंपनी का मार्केट कैप करीब 2.33 लाख करोड़ रुपये था. Tata Steel भारत के प्रमुख स्टील प्रोड्यूसर में से एक है और इसका कारोबार भारत के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फैला हुआ है.

Tata Motors की मजबूत मौजूदगी

Tata Motors के डिमर्जर के बाद कमर्शियल व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल के कारोबार अलग हुए हैं. इनमें टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स की मार्केट वैल्यू करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये के आसपास थी. कमर्शियल व्हीकल कारोबार में ट्रक, बस और दूसरे कमर्शियल मोबिलिटी सॉल्यूशन शामिल है. Tata Motors का यह कारोबार टाटा ग्रुप के ऑटो सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Tata Capital भी टॉप 5 में

ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Tata Capital भी मार्केट कैप के आधार पर टॉप 5 Tata कंपनियों में शामिल है. सितंबर 2026 में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसका मार्केट कैप करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये के आसपास था. टाटा कैपिटल कंज्यूमर फाइनेंस, कमर्शियल फाइनेंस, वेल्थ मैनेजमेंट और दूसरी फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े बिजनेस में मौजूद है.

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 5 कंपनियां

रैंककंपनीअनुमानित मार्केट कैप
1TCS7.97 लाख करोड़ रुपये
2Titan Company4.44 लाख करोड़ रुपये
3Tata Steel2.33 लाख करोड़ रुपये
4Tata Motors Commercial Vehicles1.60 लाख करोड़ रुपये
5Tata Capital1.54 लाख करोड़ रुपये

टाटा ग्रुप का कारोबार कितना बड़ा है?

टाटा ग्रुप का बिजनेस सिर्फ एक सेक्टर तक लिमिटेड नहीं है. समूह की कंपनियां IT, ऑटोमोबाइल, स्टील, पावर, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, केमिकल्स और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कई सेक्टर्स में काम करती हैं.