इस टेक्सटाइल स्टॉक में लगा 5% का अपर सर्किट, FII होल्डिंग 3 गुना से ज्यादा बढ़ी, भाव ₹10 से कम
इसका 52 हफ्ते का हाई 69.70 रुपये रहा है. यानी मौजूदा कीमत अभी भी अपने शिखर से करीब 86 प्रतिशत नीचे है. इसके बावजूद स्टॉक में अचानक खरीदारी देखने को मिली और यह 5 प्रतिशत के अपर सर्किट तक पहुंच गया. हालांकि, हाल के दिनों में इसमें जोरदार गिरावट भी देखने को मिली थी.

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को हल्की कमजोरी देखने को मिली. निफ्टी 50 इंडेक्स 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत गिरकर 23,214.95 पर बंद हुआ. लेकिन इस सुस्त माहौल में टेक्सटाइल सेक्टर स्टॉक R&B Denims चर्चा में रहा. कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा और यह 9.75 रुपये पर पहुंच गया. यह शेयर इस समय अपने 52 हफ्ते के लो 9.01 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका 52 हफ्ते का हाई 69.70 रुपये रहा है. यानी मौजूदा कीमत अभी भी अपने शिखर से करीब 86 प्रतिशत नीचे है. इसके बावजूद स्टॉक में अचानक खरीदारी देखने को मिली और यह 5 प्रतिशत के अपर सर्किट तक पहुंच गया. हालांकि, हाल के दिनों में इसमें जोरदार गिरावट भी देखने को मिली थी.
हाल के महीनों में भारी गिरावट
पिछले कुछ महीनों में यह स्टॉक काफी दबाव में रहा है.
- पिछले 1 महीने में शेयर करीब 24 प्रतिशत गिरा है.
- पिछले 6 महीने में करीब 76 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है.
- पिछले 1 साल में भी यह शेयर 73 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है.
इतनी बड़ी गिरावट के बाद भी बुधवार को आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है.
FII की हिस्सेदारी में तेज उछाल
सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बढ़ती हिस्सेदारी मानी जा रही है.
- मार्च 2025 में FII होल्डिंग: 0.06 प्रतिशत
- सितंबर 2025 में: 0.56 प्रतिशत
- दिसंबर 2025 में: 0.63 प्रतिशत
- मार्च 2026 में: 2.07 प्रतिशत
यानी एक साल में FII की हिस्सेदारी 34 गुना से ज्यादा बढ़ गई है. यह संकेत देता है कि विदेशी निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर फिर से गई है.
DII और प्रमोटर होल्डिंग
कंपनी में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी मार्च 2026 तक 0.18 प्रतिशत रही. वहीं प्रमोटरों के पास 57.38 प्रतिशत हिस्सेदारी बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.