₹2740 सस्ती हुई चांदी, ₹1176 लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में 11 जून को जोरदार गिरावट दर्ज की गई. घरेलू रिटेल बाजार, एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुएं दबाव में रहीं. एमसीएक्स पर सोना 1,176 रुपये और चांदी 2,740 रुपये सस्ती हुई. वहीं रिटेल बाजार में भी कीमतों में नरमी देखने को मिली.

Gold Silver Price Today Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today 11 June 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में आज, 11 जून को, बड़ी गिरावट देखने को मिली है. घरेलू रिटेल बाजार से लेकर एमसीएक्स (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक, दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में नजर आए. MCX बाजार में सोना 1,176 रुपये सस्ता होकर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत में 2,740 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. रिटेल बाजार में सोना 1,47,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,33,750 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

रिटेल बाजार में सस्ता हुआ सोना-चांदी

रिटेल बाजार में 11 जून, गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सोना 1,110 रुपये की कमी के साथ 147,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इसमें 0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं चांदी के भाव में भी नरमी रही और इसकी कीमत 3,470 रुपये घटकर 2,33,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आने से ग्राहकों और निवेशकों की नजरें अब आगे की कीमतों की चाल पर टिकी हुई हैं.

Source – Bullions, 9:15 AM

MCX में रेट

MCX बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिसमें लगभग 0.77 फीसदी या 1176 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई है. वहीं 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,32,951 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है और इसमें करीब 1.08 फीसदी या 2,740 रुपये की गिरावट देखी गई. कुल मिलाकर, आज के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है और निवेशकों की बिकवाली के कारण भाव लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

Source – MCX, 9:15 AM

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है रेट?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. सोना 4.5 फीसदी और चांदी 2.4 फीसदी तक टूटे हैं.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K सोना (₹)22K सोना (₹)18K सोना (₹)
चेन्नई₹15,054₹13,799₹11,569
मुंबई₹14,885₹13,644₹11,163
दिल्ली₹14,900₹13,659₹11,178
कोलकाता₹14,885₹13,644₹11,163
बेंगलुरु₹14,885₹13,644₹11,163
हैदराबाद₹14,885₹13,644₹11,163
केरल₹14,885₹13,644₹11,163
पुणे₹14,885₹13,644₹11,163
वडोदरा₹14,890₹13,649₹11,168
अहमदाबाद₹14,890₹13,649₹11,168
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)
चेन्नई₹2,599₹25,990₹2,59,900
मुंबई₹2,499₹24,990₹2,49,900
दिल्ली₹2,499₹24,990₹2,49,900
कोलकाता₹2,499₹24,990₹2,49,900
बेंगलुरु₹2,499₹24,990₹2,49,900
हैदराबाद₹2,599₹25,990₹2,59,900
केरल₹2,599₹25,990₹2,59,900
पुणे₹2,499₹24,990₹2,49,900
वडोदरा₹2,499₹24,990₹2,49,900
अहमदाबाद₹2,499₹24,990₹2,49,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹3351 सस्ती हुई चांदी, ₹2058 लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट