₹3351 सस्ती हुई चांदी, ₹2058 लुढ़का सोना, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

सोने और चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें. आज 10 जून को रिटेल बाजार, एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोना 2,058 रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी में 3,351 रुपये की कमजोरी देखने को मिली है.

सोने चांदी के भाव Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today 10 June 2026 : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 10 जून को रिटेल, एमसीएक्स (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव देखने को मिला. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 2,058 रुपये की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 3,351 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है. रिटेल बाजार में सोना 2,090 रुपये की कमी के साथ 1,50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 2,800 रुपये टूटकर 2,36,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

रिटेल में सोने-चांदी के रेट

रिटेल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोना 2,090 रुपये (1.37%) की कमी के साथ 1,50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 2,800 रुपये (1.17%) टूटकर 2,36,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. कीमती धातुओं के दामों में आई इस नरमी से ग्राहकों और निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर बन सकता है.

Source – Bullions.in

MCX में भी गिरावट

एमसीएक्स (MCX) में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली. 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 1.31% और 2058 रुपये की कमजोरी के साथ 1,50,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 3 जुलाई 2026 डिलीवरी वाली चांदी 3,351 रुपये या 1.40% टूटकर 2,35,657 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

Source – MCX, 9:10AM

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रेट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई है. गोल्ड 160 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 4.4 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Source – Gold Price

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24 कैरेट (₹/ग्राम)22 कैरेट (₹/ग्राम)18 कैरेट (₹/ग्राम)
चेन्नई₹15,492₹14,201₹11,921
मुंबई₹15,317₹14,041₹11,488
दिल्ली₹15,332₹14,056₹11,503
कोलकाता₹15,317₹14,041₹11,488
बेंगलुरु₹15,317₹14,041₹11,488
हैदराबाद₹15,317₹14,041₹11,488
केरल₹15,317₹14,041₹11,488
पुणे₹15,317₹14,041₹11,488
वडोदरा₹15,322₹14,046₹11,493
अहमदाबाद₹15,322₹14,046₹11,493
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम चांदी (₹)100 ग्राम चांदी (₹)1 किलोग्राम चांदी (₹)
चेन्नई2,69926,9902,69,900
मुंबई2,59925,9902,59,900
दिल्ली2,59925,9902,59,900
कोलकाता2,59925,9902,59,900
बेंगलुरु2,59925,9902,59,900
हैदराबाद2,69926,9902,69,900
केरल2,69926,9902,69,900
पुणे2,59925,9902,59,900
वडोदरा2,59925,9902,59,900
अहमदाबाद2,59925,9902,59,900
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: 5 दिन में ₹18320 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹3460 लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट