इस सेमीकंडक्टर स्टॉक का कमाल! 51 से ₹678 तक पहुंचा शेयर, 5 साल में ₹1 लाख को बनाया 13 लाख

पिछले एक महीने में इसमें करीब 4 प्रतिशत की गिरावट भी देखने को मिली है. पांच साल पहले, अप्रैल 2021 में यह शेयर करीब 51 रुपये के आसपास था, जो अब 678 रुपये तक पहुंच चुका है. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 13 लाख रुपये हो जाती.

मल्टीबैगर शेयर Image Credit: ai generated

मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों में IZMO Limited का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है. इस शेयर ने पिछले 5 साल में करीब 1300 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों की पूंजी कई गुना बढ़ गई. IZMO Limited के शेयर शुक्रवार को 678 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव 647.45 रुपये से करीब 5 प्रतिशत ऊपर है. पिछले एक साल में शेयर ने करीब 150 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, हालांकि पिछले एक महीने में इसमें करीब 4 प्रतिशत की गिरावट भी देखने को मिली है. पांच साल पहले, अप्रैल 2021 में यह शेयर करीब 51 रुपये के आसपास था, जो अब 678 रुपये तक पहुंच चुका है. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 13 लाख रुपये हो जाती.

कंपनी का बिजनेस

IZMO Limited इंटरैक्टिव मार्केटिंग और ऑटोमोटिव ई रिटेलिंग सॉल्यूशंस में काम करती है. कंपनी का ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस डिवीजन डिजिटल रिटेल प्लेटफॉर्म, CRM और परफॉर्मेंस कंसल्टिंग जैसी सेवाएं देता है. वहीं, इंटरैक्टिव मीडिया सॉल्यूशंस के तहत कंपनी ऑटोमोबाइल इमेज लाइब्रेरी और 3D वर्चुअल शोरूम बनाती है. इसके अलावा कंपनी डेटा एनालिटिक्स और AI आधारित सॉल्यूशंस भी ऑफर करती है.

सेमीकंडक्टर सेगमेंट पर फोकस

IZMO Limited अपनी सब्सिडियरी Izmo Microsystems के जरिए सेमीकंडक्टर पैकेजिंग बिजनेस में भी तेजी से विस्तार कर रही है. यह सेगमेंट SiP, IC पैकेजिंग, सिलिकॉन फोटोनिक्स, RF और माइक्रोवेव असेंबली जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम करता है. कंपनी की सेमीकंडक्टर रणनीति अब असर दिखाने लगी है और ऑर्डर बुक में सुधार के साथ ग्रोथ देखने को मिल रही है. अमेरिका और जर्मनी में मौजूद सपोर्ट टीम्स भी ग्लोबल विस्तार में मदद कर रही हैं.

फाइनेंशियल्स और रेवेन्यू

Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 59 करोड़ रुपये रहा, जो Q2 FY26 के 60 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है. नेट प्रॉफिट भी करीब 13 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ रुपये रहा, यानी QoQ आधार पर करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई है.

इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.