बिना शोर किए चुपचाप आगे बढ़ रही यह स्मॉलकैप कंपनी, शेयर की 20% सालाना रफ्तार… लेकिन निवेशक अब भी बेखबर; रखें नजर

संधार टेक्नोलॉजीज तेजी से बदलती स्मॉल-कैप कंपनी है, जो पारंपरिक लॉकिंग बिजनेस से निकलकर डाई कास्टिंग और शीट मेटल जैसे हाई-वैल्यू सेगमेंट में बढ़ रही है. मजबूत ग्रोथ और बेहतर मार्जिन के बावजूद स्टॉक सस्ता है, लेकिन ऑटो सेक्टर पर निर्भरता और कच्चे माल का जोखिम बना हुआ है.

संधार टेक्नोलॉजीज Image Credit: AI

भारतीय शेयर बाजार में अक्सर बड़ी कहानियां शोर मचाती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं जो खामोशी से आकार लेती हैं और जब सामने आती हैं तो निवेशकों को चौंका देती हैं. ऑटो एंसिलरी सेक्टर की ऐसी ही एक कंपनी है संधार टेक्नोलॉजीज (Sandhar Technologies) जिसने पिछले पांच वर्षों में लगभग 20% सालाना की मजबूत ग्रोथ दर्ज की है लेकिन इसके बावजूद बाजार ने अभी तक इसे पूरी तरह पहचाना नहीं है. Value Research के अनुसार, “यह एक ऐसी स्मॉल-कैप कंपनी है, जहां ग्रोथ तेज है, लेकिन वैल्यूएशन अभी भी सिर्फ 16 PE के आसपास है यानी बाजार अभी इसकी पूरी कहानी को नहीं समझ पाया है.” निवेशक इस शेयर पर नजर रख सकते हैं.

साधारण से खास बनने की कहानी

कभी लॉक और मिरर जैसे साधारण ऑटो पार्ट्स बनाने वाली संधार टेक्नोलॉजीज अब खुद को एक नई दिशा में ले जा रही है. पहले इसका बिजनेस पूरी तरह वॉल्यूम पर आधारित था जितनी गाड़ियां बनती थीं, उतनी ही इसकी बिक्री बढ़ती थी. लेकिन इस मॉडल में मार्जिन सीमित था और ग्रोथ की गुंजाइश भी तय थी. अब कंपनी ने अपनी रणनीति बदलते हुए डाई कास्टिंग और शीट मेटल जैसे हाई-वैल्यू सेगमेंट्स में प्रवेश किया है. ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जिनमें तकनीकी जटिलता ज्यादा है और इसलिए मार्जिन भी बेहतर मिलता है. यही वजह है कि आज कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल पहले से काफी अलग और मजबूत नजर आता है.

Revenue Mix (सेगमेंट के अनुसार %)

सेगमेंटFY26 (9M)FY25FY23FY21FY19
लॉकिंग1820192121
विजन सिस्टम्स568810
शीट मेटल1819131211
केबिन्स & फैब्रिकेशन1214151514
असेंबलीज101181015
डाई कास्टिंग3225242117

निवेश का असर अब दिखने लगा

किसी भी बदलाव की कीमत होती है, और संधार ने यह कीमत चुकाई भी है. FY22 से FY25 के बीच कंपनी ने हर साल करीब ₹350 करोड़ का भारी निवेश किया, जिससे शुरुआती दौर में रिटर्न दबाव में आ गए. लेकिन अब वही निवेश कंपनी के लिए ताकत बन रहा है. मार्जिन में सुधार दिख रहा है, और ROCE जैसे इंडिकेटर भी बेहतर हो रहे हैं—जो यह बताते हैं कि कंपनी की रणनीति अब सही दिशा में काम कर रही है.

रेशियोFY25FY24FY23FY22FY21
ROCE (%)13.4139.68.39.5
ROE (%)13.111.48.36.77.4

ऑपरेटिंग लीवरेज का कमाल

कंपनी की कमाई में भी मजबूती दिख रही है. जैसे-जैसे नई यूनिट्स स्केल पर आ रही हैं, वैसे-वैसे लागत का असर कम हो रहा है और मुनाफा तेजी से बढ़ रहा है.

मेट्रिकTTMFY25FY24FY23FY22FY21
Revenue (₹ करोड़)4,559.23,884.53,521.12,908.92,323.71,863.6
EBIT (₹ करोड़)298241.2201.7136.199.294
Consolidated Margin (%)6.56.25.74.74.35
Standalone Margin (%)8.27.16.25.44.96
सोर्स: Value Research

नया ट्रिगर: स्मार्ट लॉक बिजनेस

Value Research के मुताबिक, कंपनी अब स्मार्ट लॉक और की-लेस सिस्टम पर फोकस कर रही है.

  • Honda और Suzuki को सप्लाई
  • 20,000 यूनिट/महीना तक स्केल की संभावना
  • मार्जिन बेहतर, लेकिन अभी शुरुआती चरण

जोखिम भी कम नहीं

  • विदेशी यूनिट्स अभी घाटे में
  • कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
  • 68% रेवेन्यू अब भी ऑटो सेक्टर पर निर्भर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.