इस रेलवे स्टॉक में आने वाली 55% की तेजी! Ventura ने दी BUY रेटिंग, 5 साल में 1428% तक उछले शेयर
रेलवे सेक्टर की प्रमुख कंपनी टिटागढ़ रेल सिस्टम्स एक बार फिर चर्चा में है. ब्रोकरेज फर्म Ventura ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,360 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 56 फीसदी अधिक है. मजबूत तकनीकी संकेत, 200 SMA का सपोर्ट और हालिया बुलिश ब्रेकआउट शेयर में आगे तेजी की संभावना को मजबूत कर रहे हैं.

Titagarh Rail Systems Stock Analysis : रेलवे सेक्टर की कंपनी Titagarh Rail Systems का शेयर आने वाले दिनों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकता है. ब्रोकरेज फर्म Ventura ने कंपनी पर बुलिश रुख अपनाते हुए इसमें खरीदारी की सलाह दी है और मौजूदा स्तरों से करीब 56 फीसदी तक तेजी की संभावना जताई है. मजबूत तकनीकी संकेत, 200 SMA का सपोर्ट और हालिया बुलिश ब्रेकआउट को देखते हुए एजेंसी का मानना है कि शेयर आगे नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ सकता है. ऐसे में यह स्टॉक एक बार फिर बाजार के निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर आ गया है.
आने वाली है 56% की तेजी
रेटिंग एजेंसी Ventura ने टिटागढ़ रेल सिस्टम्स (TITAGARH) शेयर में खरीदारी की सलाह दी गई है. यानी BUY रेटिंग दी है. एजेंसी ने इसे 852.50 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 1360 रुपये रखा है. 798–755 रुपये और 726–695 रुपये सपोर्ट लेवल हैं. निवेशकों को जोखिम प्रबंधन के लिए 600 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. आसान शब्दों में कहें तो तकनीकी चार्ट के आधार पर इस शेयर में आगे अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है. यानी एजेंसी के अनुसार, टिटागढ़ रेल सिस्टम्स में लगभग 56 फीसदी की तेजी आने की संभावना है.
200 SMA बना सपोर्ट लेवल
Ventura के अनुसार, टिटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर ने पिछले कुछ समय में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. मार्च 2025 में यह 654.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जहां 200 SMA पर इसे मजबूत सपोर्ट मिला. इसके बाद शेयर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और यह बढ़कर मई 2025 में 974.35 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, हाई लेवल पर बिकवाली के दबाव के कारण इसमें तेजी रुक गई और शेयर कुछ समय तक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा.
बाद में मार्च 2026 में यह फिर गिरकर 568.70 रुपये तक पहुंचा. मई 2025 से मार्च 2026 के दौरान शेयर 974.35 रुपये और 568.70 रुपये के बीच घूमता रहा और नई दिशा तलाशता रहा. हाल के दिनों में 200 SMA के सपोर्ट से इसमें दोबारा मजबूती आई, शेयर ने लगातार Higher Bottoms बनाए और मजबूत वॉल्यूम के साथ Descending Triangle Bullish Breakout दिया. इस तेजी के चलते शेयर जून 2026 में 873 रुपये तक पहुंच गया.
शेयर का हाल
- CMP – ₹873.75 (6 June, 11:15AM)
- 1 महीने में – 12 फीसदी की तेजी
- 3 महीने में – 30 फीसदी उछला
- 1 साल में – 3.5 फीसदी टूटा
- 3 साल में – 127 फीसदी चढ़े
- 5 साल में – 1,428 फीसदी भागा
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹11,489 करोड़ |
| पी/ई रेश्यो (TTM) | 93.54 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 41.64 |
| पी/बी रेश्यो(P/B Ratio) | 4.68 |
| डेट-टू-इक्विटी रेश्यो | 0.25 |
| आरओई (ROE) | 6.51% |
| ईपीएस (TTM) | 9.12 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.12% |
| बुक वैल्यू | ₹182.35 |
| फेस वैल्यू | ₹2 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.