उबलते क्रूड ने बिगाड़ा सेंटीमेंट, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23800 के नीचे, सभी सेक्टर में चौतरफा बिकवाली
बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. निफ्टी में Cipla, HCL Tech, ONGC, Adani Enterprises और Coal India बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं Infosys, Eternal, Bharti Airtel, Dr Reddys Labs और Hindalco सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे.
Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ब्रेंट क्रूड के लगभग दो महीने के हाई पर पहुंचने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई. इसका असर बाजार पर साफ दिखा और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. सुबह 9:17 बजे तक सेंसेक्स 543.33 अंक यानी 0.71 प्रतिशत गिरकर 75,848.06 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 142 अंक यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 23,725.90 पर पहुंच गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली
बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.
ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच ब्रेंट क्रूड पहली बार मई के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. खबरों के मुताबिक, लाल सागर में दो सऊदी तेल टैंकरों के फंसने से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. ब्रेंट क्रूड 100.03 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था.
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
निफ्टी में Cipla, HCL Tech, ONGC, Adani Enterprises और Coal India बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं Infosys, Eternal, Bharti Airtel, Dr Reddys Labs और Hindalco सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे.
रुपया भी कमजोर खुला
भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 96.63 पर खुला. इससे पहले गुरुवार को रुपया 96.57 पर बंद हुआ था.
आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर
आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें ACC, Bank of Baroda, Bank of India, CG Power, Container Corporation of India, CreditAccess Grameen, Dalmia Bharat, Dr. Lal PathLabs, Hindustan Zinc, Jindal Steel, KFin Technologies, Laurus Labs, Lodha Developers, NTPC, REC, SAIL, SBI Cards, SBI Life Insurance, Sterlite Technologies, Tata Consumer Products, Shriram Finance, Welspun Corp समेत कई अन्य कंपनियां शामिल हैं.
IPO बाजार में भी रहेगी हलचल
- प्राइमरी मार्केट में Xtranet Technologies, Indo-MIM और Lohia Corp के IPO आज दूसरे दिन निवेश के लिए खुले रहेंगे.
- वहीं, Cube Highways Trust InvIT और Shree Balaji Mala के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में भी बिकवाली
जियो-पॉलिटिकल टेंशन का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी दिखने लगा. सुबह 8:45 बजे तक लगभग सभी प्रमुख एशियाई बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.
- GIFT Nifty 0.73 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा था.
- Nikkei 225 में 2.97 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.
- KOSPI 3.98 प्रतिशत फिसला.
- Hang Seng 1.12 प्रतिशत नीचे रहा.
- Taiwan Weighted 1.19 प्रतिशत कमजोरी रही.
- Shanghai Composite 0.76 प्रतिशत गिरा.
- Straits Times 0.59 प्रतिशत और Jakarta Composite 1.05 प्रतिशत नीचे रहे.
गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी दिन भातीय बाजार में गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47 फीसदी टूटकर 76,391.39 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 23,869.60 पर बंद हुआ था. इस दौरान 1,569 शेयरों में तेजी और 2,479 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 155 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए थे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Stocks to Watch : Infosys, IndiGo, Cyient समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगा तगड़ा एक्शन!
3 शेयरों पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, एक हफ्ते में कराएंगे कमाई; जानें टारगेट और स्टॉप लॉस
SpiceJet के स्टॉक में आई तूफानी तेजी, 10% का लगा अपर सर्किट; जानें क्यों शेयर ने भरी उड़ान
