Titan Q4 Results: मुनाफे में 35 फीसदी की छलांग, शेयर 6 फीसदी तक उछले; ₹15 डिविडेंड का भी ऐलान

Titan ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट 35 फीसदी बढ़कर 1179 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि टोटल इनकम 46 फीसदी बढ़कर 20300 करोड़ रुपये रही. मजबूत नतीजों और 15 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड ऐलान के बाद कंपनी के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा तेजी आई.

Titan ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का नतीजे पेश किए हैं. Image Credit: Money9 Live

Titan ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में बेहतर नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर करीब 1179 करोड़ रुपये पहुंच गया. नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी देखने को मिली और शेयर करीब 6 फीसदी से ज्यादा तक उछल गया. कंपनी की कुल इनकम भी 46 फीसदी बढ़कर लगभग 20300 करोड़ रुपये रही. Titan ने निवेशकों के लिए 15 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी के प्रदर्शन के पीछे ज्वेलरी और वॉच कारोबार की बड़ी भूमिका रही है.

मुनाफे में बढ़ोतरी

Titan का नेट प्रॉफिट 35 फीसदी बढ़कर करीब 1179 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी की कमाई में उछाल देखने को मिला. कंपनी की टोटल इनकम भी तेजी से बढ़ी और 20300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. बाजार ने भी इन नतीजों का पॉजिटिव स्वागत किया.

शेयर में आई तेजी

मजबूत तिमाही नतीजों और डिविडेंड घोषणा के बाद Titan के शेयर में तेजी दर्ज की गई. NSE पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 6.3 फीसदी उछलकर 4579 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट देखने के मिली और कारोबारी सत्र बंद होने तक यह तेजी 4.68 फीसदी तक आ गया. निवेशकों ने कंपनी के मजबूत ग्रोथ संकेतों को पॉजिटिव माना. ज्वेलरी कारोबार में तेजी और वॉच सेगमेंट की मजबूत मांग ने बाजार का भरोसा बढ़ाया. कंपनी के अच्छे प्रदर्शन से निवेशकों का उत्साह भी बढ़ा हुआ नजर आया.

ज्वेलरी बिजनेस किस ओर

Titan की ज्वेलरी बिजनेस ने कंपनी की कमाई को मजबूत सपोर्ट दिया. मार्च तिमाही में ज्वेलरी पोर्टफोलियो की इनकम करीब 50 फीसदी बढ़कर 18195 करोड़ रुपये पहुंच गई. खास बात यह रही कि सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों की मांग मजबूत बनी रही. कंपनी ने बताया कि Bullion और Digi Gold बिक्री को हटाकर भी कारोबार में मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई.

कैसा रहा घड़ियों का बिजनेस

कंपनी के वॉच सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. Titan ने बताया कि Analog Watches की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. Premium Watches की बढ़ती मांग से इस कारोबार को फायदा मिला. कंपनी का कहना है कि ग्राहक अब प्रीमियम और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे कंपनी के वॉच कारोबार को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है. आने वाले समय में भी इस सेगमेंट में अच्छी मांग रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः SBI Q4 Results: मुनाफा 5.6 फीसदी बढ़ा, भारी भरकम डिविडेंड का ऐलान, 6% टूटे शेयर; जानें क्या है वजह?

कंपनी का फोकस

Titan ने मार्च तिमाही के दौरान GCC क्षेत्र की बड़ी ज्वेलरी कंपनी Damas Jewellery में 67 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का काम पूरा किया. यह कंपनी की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. कंपनी ने बताया कि GCC और North America बाजार में ज्वेलरी कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज हुई है. Titan अब विदेशी बाजारों में अपनी मौजूदगी तेजी से बढ़ाने पर काम कर रही है. इससे आने वाले समय में कंपनी की वैश्विक पहचान और मजबूत हो सकती है.

पूरे साल कंपनी ने दर्ज की ग्रोथ

पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो Titan की कुल इनकम 33 फीसदी बढ़कर 76078 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 52 फीसदी बढ़कर 5073 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी का कहना है कि मजबूत कंज्यूमर डिमांड और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री से कारोबार को फायदा मिला. आने वाले समय में भी कंपनी ग्रोथ पर फोकस बनाए रखेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.