₹1 लाख करोड़ बढ़ी इन 6 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू, शेयर मार्केट की तेजी में चमके ये 2 स्टॉक, देखें पूरी लिस्ट
पिछले सप्ताह शेयर मार्केट की तेजी के बीच देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे बड़े विजेता रहे. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एल एंड टी, एसबीआई और टीसीएस के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई.

Top 10 Companies: शेयर मार्केट में पिछले सप्ताह आई तेजी का सबसे ज्यादा फायदा देश की प्रमुख लिस्टेड कंपनियों को मिला. टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इस दौरान भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो जैसी चार कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई.
Airtel और Bajaj Finance
पिछले सप्ताह भारती एयरटेल का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 36529 करोड़ रुपये बढ़कर 11.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसके बाद बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 33060 करोड़ रुपये बढ़कर 6.43 लाख करोड़ रुपये हो गया. दोनों कंपनियों ने टॉप 10 कंपनियों में सबसे मजबूत प्रदर्शन किया और निवेशकों का भरोसा जीतने में सफल रहीं.
मार्केट की तेजी का फायदा मिला फायदा
ICICI बैंक का मार्केट कैप 16084 करोड़ रुपये बढ़कर 10.12 लाख करोड़ रुपये हो गया. LIC की वैल्यू 8602 करोड़ रुपये बढ़कर 5.44 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई. HDFC बैंक के मार्केट कैप में 7665 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 6461 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इन छह कंपनियों की ज्वाइंट वैल्यू में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
इन दिग्गज कंपनियों को लगा झटका
जहां छह कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं चार कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज हुई. लार्सन एंड टुब्रो को सबसे ज्यादा 26572 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 18946 करोड़ रुपये की कमी आई. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वैल्यू 4846 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की वैल्यू 1031 करोड़ रुपये घट गई.
यह भी पढ़ें- Nifty Outlook 6 July: क्या सोमवार को 24,500 के पार जाएगा निफ्टी? जानिए सपोर्ट, रेजिस्टेंस और एक्सपर्ट्स की राय
मार्केट में तेजी की क्या रही वजह
जानकारों के मुताबिक, पिछले सप्ताह शेयर मार्केट को कई पॉजिटिव संकेत मिले. मजबूत GST कलेक्शन, बेहतर इंडस्ट्रियल एक्टिविटी और घरेलू अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. इसके साथ ही अमेरिका के कमजोर लेबर मार्केट के आंकड़ों के बाद वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद भी बनी, जिससे मार्केट का माहौल पाजिटिव रहा. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 663 अंक और एनएसई निफ्टी 215 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.