टॉप कंपनियों ने निवेशकों का कराया नुकसान 1.1 लाख करोड़ का नुकसान; HDFC, एयरटेल समेत 6 शेयरों में तेजी
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच पिछले हफ्ते 6 बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है, जिनमें HDFC बैंक, भारती एयरटेल जैसे कंपनियां शामिल हैं. लेकिन 4 अन्य बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है. इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट से निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.
Share Market: शेयर बाजार एक बड़े उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है. इस बीच पिछले हफ्ते बाजार की टॉप-10 कंपनियों में से छह कंपनियों के निवेशक फायदे में रहे हैं. जैसे HDFC बैंक और भारती एयरटेल का स्टॉक चढ़ा लेकिन 4 दिग्गज स्टॉक ने निवेशकों को रुलाया है. ऐसे में ये चार दिग्गज कंपनियों स्टॉक कौन से हैं और कौन से 6 स्टॉक में निवेशकों ने पैसा लगा कर अच्छा रिटर्न कमाया है, चलिए जानते हैं.
पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 354.23 अंक या 0.45% और निफ्टी 77.8 अंकों या 0.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ. इसमें 6 कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल आया है.
इन कंपनियों को हुआ फायदा?
Reliance Industries, HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, Infosys और Bajaj Finance का मार्केट बढ़ा:
- HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹32,639.98 करोड़ बढ़कर ₹13,25,090.58 करोड़ हो गया.
- भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹31,003.44 करोड़ बढ़कर ₹9,56,205.34 करोड़ पहुंच गया.
- Bajaj Finance का मार्केट कैप ₹29,032.08 करोड़ बढ़कर ₹5,24,312.82 करोड़ हो गया.
- Infosys की वैल्यू ₹21,114.32 करोड़ बढ़कर ₹7,90,074.08 करोड़ हो गई.
- Reliance Industries का मार्केट कैप ₹2,977.12 करोड़ बढ़कर ₹17,14,348.66 करोड़ हो गया.
- ICICI बैंक की वैल्यू ₹1,384.81 करोड़ बढ़कर ₹8,87,632.56 करोड़ हो गई है.
इन दिग्गज स्टॉक ने कराया 1 लाख करोड़ का नुकसान?
Tata Consultancy Services (TCS), State Bank of India (SBI), Hindustan Unilever और ITC के स्टॉक ने पिछले हफ्ते निवेशकों के 115169.67 करोड़ का नुकसान कराया है:
- ITC का मार्केट कैप ₹39,474.45 करोड़ घटकर ₹5,39,129.60 करोड़ हो गया.
- Hindustan Unilever की वैल्यू ₹33,704.89 करोड़ घटकर ₹5,55,361.14 करोड़ हो गई.
- State Bank of India (SBI) का मार्केट कैप ₹25,926.02 करोड़ घटकर ₹6,57,789.12 करोड़ हो गया.
- TCS की वैल्यू ₹16,064.31 करोड़ घटकर ₹14,57,854.09 करोड़ रह गई.
यह भी पढ़ें: टॉप ELSS फंड जो 1 साल में दे रहे 21 फीसदी तक रिटर्न, टैक्स सेविंग और लॉन्ग टर्म गेन का बेस्ट कॉम्बिनेशन
बाजार की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के आधार पर शेयर बाजार की टॉप कंपनियों की रैंकिंग:
- Reliance Industries
- TCS
- HDFC Bank
- Bharti Airtel
- ICICI Bank
- Infosys
- State Bank of India
- Hindustan Unilever
- ITC
- Bajaj Finance
डिसक्लेमर– Money9live किसी भी स्टॉक्स में निवेश की सलाह नहीं देता, निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें. वेबसाइट किसी भी नफा-नुकसान की जिम्मेदार नहीं होगी.
Latest Stories
STT पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सफाई, GDP से 500X अधिक बड़ा है भारत का F&O मार्केट, ट्रांजेक्शन वॉल्यूम 1.5 लाख करोड़ पार
Nifty Outlook Feb 2: निफ्टी में बजट के दिन डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ बनी लॉन्ग बेयर कैंडल, एक्सपर्ट ने कहा- संकेत अच्छे नहीं
सिर्फ 0.02% STT से कितना कमा लेती है सरकार, हर ट्रेडिंग पर मिलता इतना पैसा, जानकर हो जाएंगे हैरान
कंटेनर बनाने वाली इन 4 कंपनियों पर रखें नजर, बजट में इस सेक्टर के लिए ₹10000 करोड़ की योजना का ऐलान
