रेलवे सेक्टर पर बड़ा दांव! ये 3 शेयर बना सकते हैं निवेशकों को मालामाल, तेजी से बढ़ रहा है कारोबार

हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और लाखों टन सामान रेल नेटवर्क के जरिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचता है. यही वजह है कि सरकार लगातार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही है. नई रेल लाइनें, स्टेशन आधुनिकीकरण, इलेक्ट्रिफिकेशन, माल ढुलाई कॉरिडोर और सुरक्षा परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है.

रेलवे के शेयर. Image Credit: Canva

Railway Stocks: भारत में रेलवे सिर्फ एक परिवहन व्यवस्था नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है. हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और लाखों टन सामान रेल नेटवर्क के जरिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचता है. यही वजह है कि सरकार लगातार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही है. नई रेल लाइनें, स्टेशन आधुनिकीकरण, इलेक्ट्रिफिकेशन, माल ढुलाई कॉरिडोर और सुरक्षा परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है.

इस बड़े निवेश का फायदा रेलवे से जुड़ी कई कंपनियों को मिल रहा है. हालांकि सभी रेलवे शेयर एक जैसी रफ्तार से नहीं बढ़ रहे हैं. कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने पिछले तीन साल में बिक्री और कारोबार के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. इनमें RailTel, Texmaco Rail & Engineering और IRCTC प्रमुख नाम हैं. आइए जानते हैं इन तीन कंपनियों की ग्रोथ स्टोरी और इनके कारोबार में आगे क्या संभावनाएं नजर आ रही हैं.

RailTel

RailTel भारतीय रेलवे से जुड़ी एक सरकारी कंपनी है. इसका मुख्य काम रेलवे नेटवर्क के लिए इंटरनेट, टेलीकॉम और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है. कंपनी का नेटवर्क देश के करीब 6,000 रेलवे स्टेशनों तक फैला हुआ है. पिछले तीन वर्षों में कंपनी की बिक्री औसतन 30 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ी है. इसी दौरान मुनाफे में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है.

  • वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की आय बढ़कर 1,861 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 246 करोड़ रुपये रहा.
  • कंपनी का ऑर्डर बुक भी तेजी से बढ़ा है और अप्रैल 2026 तक यह 6,346 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
  • RailTel अब डेटा सेंटर और ICT सेवाओं पर भी बड़ा फोकस कर रही है.
  • कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में यही उसके विकास का बड़ा आधार बन सकते हैं.
मेट्रीकपरफॉर्मेंस
3-Year Revenue CAGR30%
3-Year Profit CAGR24%
3-Year Share Price CAGR39%
3-Year Average RoE~16%
Order Book (Mar 2025)₹4,602 Cr
Order Book (Apr 2026)₹6,346 Cr
Order Book Growth+38%
FY27 Order Book Target~₹8,500 Cr

Texmaco

Texmaco Rail & Engineering रेलवे वैगन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है. पिछले तीन साल में कंपनी की बिक्री में औसतन 25 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी हुई है. वहीं मुनाफे में लगभग 97 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

  • हालांकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय में कुछ गिरावट देखने को मिली, लेकिन मुनाफा बेहतर रहा.
  • कंपनी अब केवल वैगन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहती. वह सिग्नलिंग, कवच सिस्टम, मेट्रो, डिफेंस और डिजिटल सेवाओं जैसे नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है.
  • इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और कैमरून जैसे देशों से मिले बड़े ऑर्डर कंपनी की निर्यात क्षमता को भी मजबूत कर रहे हैं.
मेट्रीकपरफॉर्मेंस
3-Year Revenue CAGR25%
3-Year Profit CAGR97%
3-Year Share Price CAGR21%
3-Year Average RoE~8%
FY26 Freight Wagon Deliveries8,372 Units
Countries Served16
EV/EBITDA (Current)11.0x
5-Year Average EV/EBITDA13.4x
Industry Median EV/EBITDA16.9x
FY26 RoCE11.4%
FY26 RoE7.6%

IRCTC

IRCTC भारतीय रेलवे की सबसे लोकप्रिय कंपनियों में से एक है. ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग, ट्रेन कैटरिंग, रेल नीर और टूरिज्म सर्विसेज में इसका लगभग एकाधिकार है. पिछले तीन वर्षों में कंपनी की बिक्री 14 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जबकि मुनाफे में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

  • वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की आय 5,215 करोड़ रुपये और मुनाफा 1,393 करोड़ रुपये रहा.
  • कंपनी के लिए सबसे बड़ा सहारा कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकट बुकिंग कारोबार बना हुआ है.
  • IRCTC अब अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को और मजबूत करने तथा अतिरिक्त सेवाओं से कमाई बढ़ाने पर काम कर रही है.
  • साथ ही Rail Neer की प्रोडक्शन क्षमता भी बढ़ाई जा रही है.
मेट्रीकपरफॉर्मेंस
3-Year Revenue CAGR14%
3-Year Profit CAGR12%
3-Year Share Price CAGR-8%
3-Year Average RoE~37%
Market Share in Reserved Rail Ticketing~89%
EV/EBITDA (Current)19.7x
5-Year Average EV/EBITDA38.4x
Industry Median EV/EBITDA20.6x
FY26 RoCE46.1%
FY26 RoE34.6%

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

रेलवे सेक्टर में लंबे समय तक विकास की संभावनाएं बनी हुई हैं. सरकार का लगातार निवेश और बढ़ती मांग इस क्षेत्र को मजबूत बना रही है. हालांकि हर कंपनी की कमाई का तरीका अलग है. RailTel डेटा और टेलीकॉम पर, Texmaco इंफ्रास्ट्रक्चर और वैगन पर, जबकि IRCTC टिकटिंग और टूरिज्म पर निर्भर है.

ऐसे में निवेश से पहले केवल ग्रोथ नहीं, बल्कि कंपनी की कमाई, मुनाफा, कर्ज और वैल्यूएशन को भी ध्यान से देखना जरूरी है. फिलहाल ये तीनों कंपनियां रेलवे थीम पर नजर रखने वाले निवेशकों की वॉचलिस्ट में शामिल हैं.

डेटा सोर्स: FE, Screener.in, Q4 Results

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में तहलका मचा रहा ये शेयर! 18% की आई रैली, 52-वीक लो से लगातार भाग रहा स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.