इस रेलवे कंपनी को मिला करोड़ों का ऑर्डर, टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा मौका, सोमवार को शेयरों पर रखें नजर
रेलटेल का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 31.40 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो 29 है. वहीं, कंपनी की बुक वैल्यू प्रति शेयर 70.5 रुपये है. कंपनी का ROCE 22.8 फीसदी और ROE 17.1 फीसदी है. इसके अलावा कंपनी 0.86 फीसदी का डिविडेंड यील्ड भी देती है.
RailTel Corporation of India Ltd भारत की प्रमुख टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर और ICT सर्विस देने वाली सरकारी कंपनी है, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करती है. कंपनी ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम नेटवर्किंग, डाटा सेंटर, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसी सेवाएं देशभर में उपलब्ध कराती है. सोमवार के कारोबार में रेलटेल के शेयर में तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 2.50 फीसदी चढ़कर लगभग 328 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 10,536 करोड़ रुपये है.
NSIL से मिला 31.21 करोड़ रुपये का ऑर्डर
रेलटेल कॉरपोरेशन ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे NewSpace India Limited (NSIL) से लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 31,21,42,210 रुपये यानी करीब 31.21 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी NSIL के लिए IT इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम करेगी. कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर एक घरेलू संस्था की तरफ से मिला है और इसे 31 जुलाई 2027 तक पूरा किया जाएगा.
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मजबूत हो रही पकड़
यह नया ऑर्डर भारत के डिजिटल और कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में रेलटेल की मजबूत होती स्थिति को दिखाता है. कंपनी लगातार टेलीकॉम नेटवर्किंग, एंटरप्राइज कनेक्टिविटी, क्लाउड सर्विस और IT मॉडर्नाइजेशन से जुड़े सरकारी और पब्लिक सेक्टर प्रोजेक्ट हासिल कर रही है. यह कॉन्ट्रैक्ट इस बात का भी संकेत है कि सरकारी एजेंसियां और पब्लिक सेक्टर कंपनियां तेजी से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की ओर बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षित और आधुनिक IT इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग लगातार बढ़ रही है.
कंपनी के फंडामेंटल्स कैसे हैं?
रेलटेल का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 31.40 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो 29 है. वहीं, कंपनी की बुक वैल्यू प्रति शेयर 70.5 रुपये है. कंपनी का ROCE 22.8 फीसदी और ROE 17.1 फीसदी है. इसके अलावा कंपनी 0.86 फीसदी का डिविडेंड यील्ड भी देती है.
टेलीकॉम और डिजिटल सेक्टर में बड़ा मौका
भारत का टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती संख्या, 5G रोलआउट और सरकार की डिजिटल इंडिया पहल इस ग्रोथ को मजबूत बना रही हैं. देश का सैटेलाइट कम्युनिकेशन मार्केट आने वाले कुछ सालों में दोगुना होने की उम्मीद है. सितंबर 2025 तक ग्रामीण टेली-डेंसिटी 59.52 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो गांवों में बढ़ती कनेक्टिविटी की मांग को दिखाती है.
सरकार ने टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स के लिए 12,195 करोड़ रुपये की PLI स्कीम को मंजूरी दी है ताकि घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल सके.
इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार और रुपया गिरा; सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे आया, IT शेयर चढ़े
800% तक डिविडेंड के साथ ग्रोथ भी… इन 3 स्मॉलकैप कंपनियों ने किया हैरान, क्या आपके Portfolio में हैं ये नाम?
Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
