बाजार और रुपया गिरा; सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24000 के नीचे आया, IT शेयर चढ़े
सुबह 9:17 बजे तक सेंसेक्स 214.31 अंक यानी 0.28 फीसदी गिरकर 76,274.65 पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 58.85 अंक यानी 0.24 फीसदी टूटकर 23,972.85 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान चौतरफा दबाव देखने को मिला. करीब 276 शेयरों में तेजी रही, 185 शेयर गिरावट में रहे, जबकि 39 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते नजर आए.
Stock Market Opening Bell : ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के असर से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे. सुबह 9:17 बजे तक सेंसेक्स 214.31 अंक यानी 0.28 फीसदी गिरकर 76,274.65 पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 58.85 अंक यानी 0.24 फीसदी टूटकर 23,972.85 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान चौतरफा दबाव देखने को मिला. करीब 276 शेयरों में तेजी रही, 185 शेयर गिरावट में रहे, जबकि 39 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते नजर आए. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो शेयर गिरावट में तो आईटी शेयर तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए.
कैसे बिगड़ा सेंटीमेंट?
अमेरिका ने मंगलवार सुबह दक्षिणी ईरान में नए सैन्य हमले किए, जिससे बाजार में तनाव बढ़ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना ने अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई की. इससे निवेशकों के बीच लंबे समय तक तनाव बने रहने की आशंका बढ़ गई.
कच्चे तेल में फिर तेजी
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड में तेजी देखने को मिली. शांति समझौते की उम्मीदों को झटका लगने से निवेशकों की चिंता बढ़ी. ब्रेंट क्रूड 2.31 फीसदी चढ़कर 98.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
आज आएंगे Q4 नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Oil and Natural Gas Corporation, Siemens, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, JK Tyre & Industries, Bayer CropScience, Gujarat Gas, Senco Gold और Procter & Gamble Health समेत कई कंपनियां शामिल हैं.
IPO अपडेट
- Yaashvi Jewellers के IPO का आज दूसरा दिन है. कंपनी इस इश्यू के जरिए 43.88 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
- वहीं SMR Jewels का IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. यह 67.23 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है. इसका प्राइस बैंड 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आवेदन के लिए लॉट साइज 1,000 शेयर है.
- इसके अलावा Rajnandini Fashion India का IPO भी आज खुलेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए 18.21 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसका प्राइस बैंड 59 रुपये से 63 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और एक लॉट में 2,000 शेयर शामिल हैं.
रुपया कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 16 पैसे की कमजोरी के साथ 95.39 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.23 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 77 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 200 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 151 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.38 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 0.05 फीसदी की गिरावट रही.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
25 मई को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार तेजी के साथ कारोबार खत्म किया. सेंसेक्स 1,074 अंक यानी 1.42 फीसदी उछलकर 76,489 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 312 अंक यानी 1.32 फीसदी की मजबूती के साथ 24,032 पर क्लोज हुआ. दिनभर के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. दूसरी ओर FMCG सेक्टर दबाव में रहा और निफ्टी FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
800% तक डिविडेंड के साथ ग्रोथ भी… इन 3 स्मॉलकैप कंपनियों ने किया हैरान, क्या आपके Portfolio में हैं ये नाम?
इस रेलवे कंपनी को मिला करोड़ों का ऑर्डर, टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा मौका, सोमवार को शेयरों पर रखें नजर
Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
