बाजार लाल, लेकिन ये टेलीकॉम स्टॉक मालामाल, एक ऑर्डर… और 3 दिन में 24% चढ़ा शेयर, बनाया नया हाई
HFCL के शेयर में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर लगातार तीसरे दिन चढ़ा है और इस दौरान निवेशकों को तगड़ा मुनाफा मिला है. सिर्फ 3 दिनों में यह स्टॉक करीब 24 प्रतिशत तक उछल गया है. इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी को मिला नया ऑर्डर है.
HFCL new High: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी HFCL के शेयर में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर लगातार तीसरे दिन चढ़ा है और इस दौरान निवेशकों को तगड़ा मुनाफा मिला है. सिर्फ 3 दिनों में यह स्टॉक करीब 24 प्रतिशत तक उछल गया है. इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी को मिला नया ऑर्डर है. HFCL को हाल ही में करोड़ों रुपये का काम मिला है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
यही कारण है कि शेयर लगातार ऊपर जा रहा है और 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया है. हालांकि, जिस दिन बाजार में गिरावट देखी गई, उस दिन भी HFCL का शेयर तेजी में रहा, जिससे इसकी मजबूती साफ नजर आती है. अब निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी या नहीं.
₹84 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला
- कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे करीब ₹84.23 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है.
- यह ऑर्डर ऑप्टिकल फाइबर केबल सप्लाई करने के लिए है.
- यह काम कंपनी अपनी सब्सिडियरी HTL Limited के साथ मिलकर करेगी.
- इस ऑर्डर को अगस्त 2026 तक पूरा करना है.
शेयर में लगातार तीसरे दिन तेजी
मंगलवार को भी HFCL का शेयर तेजी के साथ खुला. बाजार खुलते ही इसमें खरीदारी देखने को मिली. शेयर ₹126 के आसपास खुला और बढ़कर ₹133.10 तक पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का नया हाई है. दिलचस्प बात यह है कि जब बाजार में गिरावट थी, तब भी HFCL का शेयर ऊपर गया. Sensex जहां नीचे गिरा, वहीं HFCL का शेयर मजबूत बना रहा.

3 दिन में 24% का रिटर्न
29 अप्रैल को यह शेयर करीब ₹107 पर था. इसके बाद लगातार तेजी आई और यह ₹133 तक पहुंच गया. यानी सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों को करीब 24 प्रतिशत का रिटर्न मिला. कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर उसकी टेक्नोलॉजी और क्वालिटी पर ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है. इसके साथ ही कंपनी ने साफ किया कि इस ऑर्डर देने वाली कंपनी में उसके प्रमोटर्स की कोई हिस्सेदारी नहीं है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Adani और IHG की साझेदारी में आ सकता है बड़ा उछाल, 5 होटल के बाद अब इस प्लान की तैयारी; निवेशक रखें नजर
सिर्फ एक हफ्ते में 2.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ी इन दिग्गज कंपनियों की वैल्यू, सबसे आगे रही एयरटेल
सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? गिरावट के बाद अब रिकवरी या जारी रहेगा दबाव; जानें एक्सपर्ट राय
